फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traders got angry over making Jawahar Marg one-way, surrounded the MLA and said - businesses ruined.

Indore: जवाहर मार्ग को वनवे करने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, विधायक का घेराव कर बोले- धंधे चौपट हो गए

Mon, 04 Mar 2024 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

नगर निगम और ट्रैफिक विभाग ने प्रयोग के तौर पर एक माह पहले दोनो मार्गों को वनवे किया था। तब व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन उसे दरकिनार करते हुए हमेशा के लिए दोनो मार्गों को वनवे करने की सूचना कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी कर दी।

विज्ञापन
Indore: Traders got angry over making Jawahar Marg one-way, surrounded the MLA and said - businesses ruined.
जवाहर मार्ग के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में प्रशासन द्वारा जवाहर मार्ग और एमजी रोड को वनवे किए जाने को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के निवास का घेराव किया और कहा कि जवाहर मार्ग पर वनवे खत्म होना चाहिए। पुलिस ग्राहकों के दोपहिया वाहन तो ठीक व्यापारियों के वाहन भी मार्ग पर नहीं लाने दे रही है। इससे हमारे धंधे चौपट हो गए। व्यापार घटकर 30 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन


नगर निगम और ट्रैफिक विभाग ने प्रयोग के तौर पर एक माह पहले दोनो मार्गों को वनवे किया था। तब व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन उसे दरकिनार करते हुए हमेशा के लिए दोनो मार्गों को वनवे करने की सूचना कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी कर दी। इस फैसले के बाद सोमवार दोपहर व्यापारियों रैली निकाली। वे हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भाजपा विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


व्यापारियों के हाथों में जो तख्तियां थीं। उन पर लिखा था कि दोपहिया वाहनों को वनवे से मुक्त रखें। व्यापारियों से मिलने के लिए जब विधायक गौड़ बाहर आईं तो व्यापारियों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। विधायक ने इस बारे में ट्रैफिक पुलिस और महापौर से चर्चा का आश्वासन दिया। उसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जवाहर मार्ग पर पूरी तरह से वनवे लागू हुआ है, इस कारण से टू व्हीलर भी निकलने नहीं दिए जा रहे हैं। इससे हमारा धंधा चौपट हो गया है, उन्होंने कहा जवाहर मार्ग पर कम से कम दोनों तरफ टू व्हीलर तो निकलने दी जाए। ट्रैफिक पुलिस ने गलियों में भी बेरिकेड लगाकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed