{"_id":"62c6c103e1c3f42b0766f4ca","slug":"indore-ti-suicide-new-screw-in-ti-suicide-case-eyewitness-of-incident-female-asi-s-brother-scorched-in-fire-hospitalized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore TI Suicide:टीआई आत्महत्या मामले में नया पेंच, घटना का चश्मदीद महिला एएसआई का भाई आग में झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore TI Suicide:टीआई आत्महत्या मामले में नया पेंच, घटना का चश्मदीद महिला एएसआई का भाई आग में झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Thu, 07 Jul 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:48 PM IST
सार
भोपाल के टीआई हाकम सिंह की इंदौर में आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना का चश्मदीद महिला एएसआई रंजना का भाई कमलेश आग में झुलस गया है। आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। पुलिस भी इस मामले में उलझ गई है।
विज्ञापन
टीआई हाकम सिंह और एएसआई रंजना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बहुचर्चित टीआई की आत्महत्या के मामले में अब नया पेंच फंस गया है। घटना के एकमात्र चश्मदीद के आग में झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खुद को आग लगाई या किसी अनहोनी से आग लगी है इसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि भोपाल के टीआई हाकम सिंह ने इंदौर में एएसआई रंजना से विवाद के बाद रंजना पर फायर किया था। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 24 जून को यह घटना हुई थी। उस समय रंजना का भाई कमलेश भी मौजूद था और उसे घटना का चश्मदीद मानकर पुलिस ने पूछताछ भी की थी। मंगलवार देर रात धामनोद के संजय नगर में कमलेश आग में झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे इंदौर रैफर किया गया। परिवार ने धामनोद पुलिस को बताया कि घर में स्टोव्ह भभकने के कारण आग लगी। पुलिस के अनुसार कमलेश 30 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात धामनोद के संजय नगर में रहने वाले कमलेश खांडे के आग में गंभीर अवस्था में घायल होने की सूचना मिली थी। परिवार के लोगों ने उसे धामनोद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। परिवार द्वारा उसकी हालत में सुधार न होने की बात पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया था। देर रात उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कमलेश को राखी बंधती रंजना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में घटना के बाद से पुलिस अब तक रंजना के बयान नहीं ले सकी है। परिवार वालों के साथ हाकम सिंह की तीसरी बीवी व उसके भाई रामगोपाल ने भी रंजना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक इस मामले में किसी निष्कर्ष अपर नहीं पहुंच पाई है। पूरी घटना में जहां क्रेटा गाड़ी का विवाद सामने आया था। वो गाड़ी रंजना के भाई कमलेश खांडे के नाम से थी। गोली चलने के बाद रंजना को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वही पुलिस ने कमलेश से बयान भी लिए थे। घटना के बाद से रंजना कुछ दिन अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में एक माह के अवकाश का आवेदन देकर इंदौर वाले घर पर ताला लगाकर शहर से बाहर चली गई।
बता दें कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह इंदौर आकर महिला एएसआई रंजना खांडे से 24 जून को मिले थे। साथ में कॉफी पी थी। सीसीटीवी कैमरे में रंजना और हाकम सिंह के साथ सामने कमलेश भी बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। कमलेश ने अपने बयानों में सिर्फ गाड़ी के विवाद में गोली चलाना बताया था।