फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three smugglers arrested for hunting deer and taking its meat to Mumbai

Indore: हिरण का शिकार कर मांस ले जा रहे थे मुंबई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 01:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

किशनगंज पुलिस ने मामला वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम पूछताछ के लिए आरोपियों को अपने साथ ले गई। आरोपी मांस को मुंबई ले जा रहे थे, लेकिन वे यह नहीं बता रहे है कि उन्होंने किस जंगली जानवर का शिकार किया। उनके वाहन से हथियार भी नहीं मिलेे।

विज्ञापन
Indore: Three smugglers arrested for hunting deer and taking its meat to Mumbai
वन्य प्राणी के मीट के साथ तीन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप पीथमपुर में तीन लोगों को हिरण के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आशंका है कि देवास, सतवास की तरफ काले हिरण का शिकार कर तस्कर मांस को मुंबई की तरफ बेचने जा रहे थे। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मांस किस जंगली जानवर का है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बुधवार सुबह जांच के दौरान एक वाहन को पकड़ा था। जिसमें उन्हें किसी जंगली जानवर का 30 किलो मांस मिला। वाहन में सवार जौहर हुसैन पिता इब्राहिम निवासी मिल्लत नगर, मुबंई,सलमान पिता हारुन निवासी मोमिन नगर, मुंबई और इम्तियाज पिता शकरी खान निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


किशनगंज पुलिस ने मामला वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम पूछताछ के लिए आरोपियों को अपने साथ ले गई। आरोपी मांस को मुंबई ले जा रहे थे, लेकिन वे यह नहीं बता रहे है कि उन्होंने किस जंगली जानवर का शिकार किया। उनके वाहन से हथियार भी नहीं मिलेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफसरों को  आशंका है कि ये लोग मांस के तस्कर है। स्थानीय लोगों ने शिकार कर मांस उन्हें बेच दिया। कहा जा रहा है कि जब्त मांस काले हिरन का है। सतवास और देवास के जंगलों में काले हिरण पाए जाते है। संभवत: वही से शिकार कर मांस लाया गया है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि मीट वन्य प्राणी का है, लेकिन यह रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि किस जानवर का है। हमने सैंपल जांच के लिए भेज दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed