फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three children drowned in a deep pit near Indore; bodies recovered after draining water.

Indore: इंदौर के समीप गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत,पानी निकाल कर खोजे शव

Thu, 18 Sep 2025 08:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Sep 2025 08:25 PM IST
सार

देर तक बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन परिजनों ने शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने उन्हें खोजा, पानी कम किया गया। तीनों बच्चों के शव मिल गए। 

विज्ञापन
Indore: Three children drowned in a deep pit near Indore; bodies recovered after draining water.
डूबने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के समीप खुडैल के मालीखेड़ी गांव में मुरम के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों और एक बच्ची की मौत हो गई। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। बच्चों को लगा कि पानी ज्यादा नहीं होगा, लेकिन जब वे उसमें उतरे तो तीनों बाहर नहीं निकल सके। बचाव दल ने बच्चों को खोजने के लिए गड्ढे से पंपिंग मशीनों से पानी निकाला। चार घंटे बाद तीनों बच्चों के शव निकाले जा सके। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore News: 24 घंटे में एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, इंदौर में होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदार एजेंसियां मुरम व बोल्डर के लिए गड्ढे खोदती हैं, लेकिन उसे सुरक्षित तौर पर बंद कवर नहीं करतीं। इस कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं।  देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने उन्हें खोजा, लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण उनके मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। इस कारण पानी निकाला गया। तीनों बच्चों के शव मिल गए। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
मालीखेड़ी गांव में मजदूर परिवारों के बच्चे विराट अहिरवार पिता हेमंत अहिरवार निवासी बढ़िया कीमा, चौकी टेकरी मालीखेड़ी, प्रियांश पिता कप्तान अहिरवार और कुमारी गुनगुन पिता कप्तान अहिरवार की मृत्यु हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed