फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This year Indore got the gift of five bridges, new bus stand is also ready

Indore: साल 2024 में इंदौर को मिले पांच ब्रिज, नए बस स्टैंड भी बनकर तैयार

Thu, 26 Dec 2024 05:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने इंदौर के हर क्षेत्र में एक ब्रिज की सौगात दी। भंवरकुआ चौराहा, खजराना चौराहा, लवकुश चौराहा के अलावा खजराना चौराहा पर भी ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा राऊ चौराहे का छह लेन ब्रिज भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन
Indore: This year Indore got the gift of five bridges, new bus stand is also ready
बस स्टेशन हो रहा तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2024 इंदौर के लिए खास रहा। बीत रहे साल ने शहरवासियों की राह आसान की। पांच ब्रिजों के कारण शहर के चौराहों पर अब जाम नहीं लगेगा। खजराना मंदिर के लिए जानेे के लिए भी लाल बत्ती पर इंतजार नहीं करना होगा। इस व्यस्त चौराहे पर ब्रिज बनकर तैयार हो गया। इसके अलावा दो नए बस स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुके हैै। फिलहाल इंदौर में पांच नए ब्रिज भी बन रहे है, जो अगले साल तक पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन

डबल डेकर ब्रिज करेगा सांवेर रोड की राह आसान

इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले मार्ग के सबसे व्यस्त लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज बनाया जा रहा है। ब्रिज का एक हिस्सा खोला जा चुका है। सांवेर रोड पर जो ब्रिज तैयार हो रहा है। उसका निर्माण जारी है। वह अगले साल तक बन जाएगा। यह ब्रिज जमीन से 70 फीट ऊंचाई पर बन रहा है। दोनो ब्रिजों के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे है।

विज्ञापन

 

हर क्षेत्र में एक ब्रिज तैयार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने इंदौर के हर क्षेत्र में एक ब्रिज की सौगात दी। भंवरकुआ चौराहा, खजराना चौराहा, लवकुश चौराहा के अलावा खजराना चौराहा पर भी ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा राऊ चौराहे का छह लेन ब्रिज भी ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। अब निरंजनपुर चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा  और आईटी पार्क चौराहे पर ब्रिज बनाया जा रहा हैै। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एमआर-10 जंक्शन पर ट्रिपल लेयर ब्रिज बना रहा है। यह भी अगले साल तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए बस स्टैंड तैयार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने नायता मुंडला और कुुर्मेडी में नया बस स्टेशन तैयार किया है। एक बस स्टेशन से बसों का संचालन भी शुरू हो चुका हैै, जबकि कुर्मेडी बस स्टेशन नए साल मेें शुरू हो जाएगा। इस स्टेशन पर एक हजार से ज्यादा बसों की आवाजाही की है। सिंहस्थ मेले के समय यह स्टेशन बड़ा मददगार साबित होगा,क्योकि यहां से उज्जैन की बसों का संचालन किया जाएगा।

यह नई सौगातें मिली शहर को

- राजेंद्र नगर में लता मंगेश्कर सभागृह शुरू हुआ। इसकी क्षमता एक हजार दर्शकों की हैै।

-शहर में डबल डेकर बसों के संचालन की शुरुआत हुई। ट्रायल के तौर पर दो बसें चली। 50 नई इलेक्ट्रिक बसें इंदौर को मिली।

- शहर में दूसरे माॅडल रोड का काम शुरू हुआ। यह मार्ग रीगल तिराहा से नेहरु प्रतिमा तक बनेगा।

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed