फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This time it will be difficult for Indore to maintain the crown of cleanliness, the survey will contin

Indore: इस बार स्वच्छता का ताज बरकरार रखना इंदौर के लिए मुश्किल, दो दिन और चलेगा सर्वे

Mon, 01 Jun 2026 01:11 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 01 Jun 2026 01:11 PM IST
सार

इंदौर में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम सफाई व्यवस्था का आकलन कर रही है। हालांकि, इस बार सर्वे ऐसे समय में हो रहा है, जब शहर जलसंकट से जूझ रहा है और नगर निगम का फोकस कई मोर्चों पर बंटा हुआ है।

विज्ञापन
Indore: This time it will be difficult for Indore to maintain the crown of cleanliness, the survey will contin
इंदौर में सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता रैंकिंग का सर्वे इंदौर में जारी है। बीते चार दिनों से टीम इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता का आकलन कर रही है, लेकिन इस बार सर्वे के दौरान भी अतिरिक्त स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि बीते वर्षों में सर्वे के दौरान नगर निगम का अमला मुस्तैद रहता आया है। इस बार नागरिकों के फीडबैक में भी इंदौर दूसरे नंबर पर है। इस बार इंदौर का मुकाबला सूरत, नवी मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों से है। ये शहर स्वच्छता प्रीमियर लीग में शामिल हैं और इनमें सफाई को लेकर कई नवाचार हुए हैं, जबकि इंदौर के प्रति भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड के कारण नकारात्मक माहौल बना है।

विज्ञापन

 

दरअसल, इंदौर में स्वच्छता रैंकिंग का सर्वे करने वाली टीम उस समय आई है, जब शहर में जलसंकट छाया हुआ है। मोहन यादव भी रविवार को इंदौर में बैठक के दौरान अधिकारियों को जलसंकट दूर करने के निर्देश दे चुके हैं। जलसंकट के साथ स्वच्छता पर फोकस करना इस बार चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

विज्ञापन

 

सर्वेक्षण के लिए शहर की सड़कों के डिवाइडर पेंट किए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई की गई है। थ्री-आर पद्धति पर शहर में गार्डन भी तैयार किए गए हैं। मापदंडों के अनुसार इस बार नगर निगम की जिम्मेदारी वाले क्षेत्र देपालपुर को भी साफ किया गया है। वहां भी नगर निगम का अमला जुटा हुआ है। बीते चार दिनों से सर्वे टीम सार्वजनिक शौचालयों, सड़कों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता सहित अन्य मापदंडों के आधार पर शहर की सफाई का आकलन कर रही है। दो दिन बाद सर्वे पूरा होने के बाद टीम लौट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कुल 12,500 अंक निर्धारित किए गए हैं।जीरो डस्टबिन सिटी, ओडीएफ (ODF) फ्री सिटी, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और कचरे के पृथक्करण (सेग्रिगेशन) के मामले में इंदौर आगे है, लेकिन कचरे के पुनः उपयोग (रीसाइक्लिंग एवं रिसोर्स रिकवरी) के मामले में अन्य शहरों ने बेहतर काम किया है। इंदौर लगातार आठ बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है और पिछले वर्ष स्वच्छता प्रीमियर लीग में भी पुरस्कार हासिल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed