फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There will be no change in the metro route of Indore, work on the underground part will start now.

Indore Metro: इंदौर मेट्रो पर बड़ा अपडेट, रूट बदलाव की आशंकाएं खत्म, अंडरग्राउंड हिस्से का काम जल्दी होगा शुरू

Sun, 08 Dec 2024 06:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 08 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

अंडरग्राउंड हिस्से आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे। नगर निगम ने मेट्रो रेल कार्पोरेशन को निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए 50 मीटर लंबाई में नदी के नीचे सुरंग बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: There will be no change in the metro route of Indore, work on the underground part will start now.
मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से में अब होगा काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शहर के मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो रुट का काम शुरू होगा। मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने इसकी तैयारी कर ली है। फिलहाल गांधी नगर से रीगल तक के हिस्से तक 8 किलोमीटर लंबाई में काम होगा। तीन माह पहले जनप्रतिनिधियों की मांग पर मध्य हिस्से के रुट में बदलाव के मद्देनजर सर्वे करने के निर्देश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए थे, लेकिन मेट्रो के रुट का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी संभावना कम है।

विज्ञापन

 

मेट्रो नाथ मंदिर से अंडरग्राउंड चलेगी। अंडरग्राउंड हिस्से के निर्माण की शुरुआत गांधी नगर से एरोड्रम वाले हिस्से में हो रही है। रोबोट चौराहा से रीगल तक 8 किलोमीटर हिस्से में काम बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन

 

अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए स्टेशन भी बनना है। इसके लिए कुछ निर्माण हटाए जाएंगे,ताकि निर्माण के लिए साइट क्लीयर हो सके। मेट्रो के अंडरग्राउंड काम शुरू करने के लिए बीएसएफ ने भी कुछ उनके परिसर में काम करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे, नदी के नीचे बनेगी सुरंग

 

अंडरग्राउंड हिस्से आठ मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसके लिए नगर निगम ने मेट्रो रेल कार्पोरेशन को निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए 50 मीटर लंबाई में नदी के नीचे सुरंग बनाई जाएगी। इसके लिए भी कार्पोरेशन ने सर्वे पूर्ण कर लिया है।

 

कान्ह नदी के बाद सदरबाजार क्षेत्र में मेट्रो का स्टेशन होगा। पहले यह स्टेशन राजवाड़ा पर बनना था, लेकिन पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा शहर के पुरातत्व महत्व के राजवाड़ा को खुदाई से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाने के बाद राजवाड़ा के बजाए सदरबाजार में स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया। अंडरग्राउंड हिस्से में सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन रीगल तिराहे पर बनेगा। एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए मेट्रो का स्टेशन एयरपोर्ट परिसर के समीप ही बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed