फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The RSS executive committee meeting will be held in Indore starting November 2; Bhagwat will attend.

इंदौर: इंदौर में होगी 2 नवबंर से होगी आरएसएस की कार्यकारी मंडल की बैठक, भागवत आएंगे

Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 22 Oct 2026 10:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस वर्ष 2, 3 और 4 नवंबर को इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Indore: The RSS executive committee meeting will be held in Indore starting November 2; Bhagwat will attend.
आरएसएस मालवा प्रांत कार्यालय - फोटो : amarujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक की मेजबानी का अवसर इंदौर के स्वयंसेवकों को मिला है। इंदौर में 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को यह बैठक आयोजित होगी।

विज्ञापन

 

इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारी मंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत संघचालक और सह प्रांत कार्यवाह शामिल होंगे। इसके साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, क्षेत्र कार्यवाह, क्षेत्र प्रचारक तथा सह क्षेत्र संघचालक, सह क्षेत्र कार्यवाह और सह क्षेत्र प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

 

हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व के साथ पिछले एक वर्ष से देशभर में चल रहे संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला पूर्ण हुई। इस वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक के उद्बोधन में प्रस्तुत विषयों पर बैठक में चर्चा होगी। साथ ही शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में वर्तमान समय के महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। इनमें नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप और वैश्विक परिदृश्य जैसे विषय शामिल हैं। संघ अब जेन-जी के बीच भी अपने कार्य पर जोर दे रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बैठक में युवाओं तक पहुंच बनाने और उनके बीच कार्य विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed