फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The godown where the fire broke out had illegally stored firecrackers.

Indore: जिस गोडाउन में लगी थी, उसमें अवैध तरीके से रखे थे पटाखे, गोडाउन तोड़ा

Thu, 04 Dec 2025 01:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

आग यदि फैल जाती तो मार्केट की अन्य दुकानें व गोडाउन भी चपेट में आ जाते। पास ही के गोडाउन में भी पटाखे और आतिशबाजी रखी होने का पता आग बुझाने के दौरान चला था। निगम अफसरों ने जांच की तो पता चला कि गोडाउन कब्जा कर बनाया गया था। 

विज्ञापन
Indore: The godown where the fire broke out had illegally stored firecrackers.
निगम ने तोडा गोडाउन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने खजराना क्षेत्र में दो हजार वर्गफीट में फैला पटाखे व आतिशबाजी का गोडाउन तोड़ दिया। इससे जुड़े गोडाउन में बुधवार शाम को आग लग गई थी। निगम अफसरों को पता चला था कि पटेल मार्केट के दूसरे गोडाउनों में अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। गोडाउन हटाने से पहले पायरो, आतिशबाजी के उपकरण व अन्य सामग्री भी रिमूवल गैंग ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन

खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट के एक गोदाम में आग लग गई थी। आग के कारण एक गोडाउन और तीन दुकानें जल गई थी। जिस गोदाम में आग लगी, उसमें शादी व इवेंट में की जाने वाली आतिशबाजी का सामान रखा था। आग लगते ही जोरदार धमाके हो रहे थे और आतिशबाजी उड़कर आसमान और इधर-उधर जा रही थी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 

आग यदि फैल जाती तो मार्केट की अन्य दुकानें व गोडाउन भी चपेट में आ जाते। पास ही के गोडाउन में भी पटाखे और आतिशबाजी रखी होने का पता आग बुझाने के दौरान चला था। निगम अफसरों ने जांच की तो पता चला कि गोडाउन कब्जा कर बनाया गया था और पटाखे रखने के लिए भी अनुमति नहीं ली गई थी। आग गोडाउन के पड़ोस में बनाए जा रहे शेड की वैल्डिंग के कारण लगी थी। उसे भी गुरुवार को नगर निगम ने तोड़ दिया। तीन जेसीबी की मदद से गोडाउन को दो घंटे में जमींदोज कर दिया गया। उससे पहले पटाखे भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed