फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The first bridge of Western Ring Road will be ready in four months.

Indore:पश्चिमी रिंग रोड का पहला ब्रिज चार माह में बनकर होगा तैयार

Sat, 20 Apr 2024 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 20 Apr 2024 08:00 PM IST
सार

छह लेन ब्रिज की चौड़ाई 24 मीटर है। इसके निर्माण पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ब्रिज की लंबाई 625 मीटर है। इस ब्रिज के बनने से चौराहा सिग्नल फ्री हो जाएगा। धार रोड से राजेंद्र नगर या भंवरकुआ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक ब्रिज के उपर से गुजर जाएगा।

विज्ञापन
Indore: The first bridge of Western Ring Road will be ready in four months.
निर्माणाधीन फूठी कोठी ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र का रिंग रोड तो पूरा नहीं बन सका, लेकिन अधूरे रिंग रोड पर बन रहे पहले फूठीकोठी ब्रिज का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अगले चार माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा और पश्चिमी क्षेत्र के यातायात को पूर्वी क्षेत्र की तरफ जाने में आसानी होगी।

विज्ञापन


फूटीकोटी चौराहा से अहमदाबाद और धार की तरफ से आने वाले भारी वाहन मुबंई आगर मार्ग की तरफ जाते है। भारी वाहनों के कारण अक्सर हादसे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन ब्रिज बनने से हादसे की आशंका भी कम हो जाएगी। महूनाका से हवा बंगला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक ब्रिज के नीचे से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

इस ब्रिज की खासियत यह है कि मध्य हिस्से में कोई पिलर नहीं है। मध्य हिस्सा स्टील का बनाया गया है। इस कारण इसका निर्माण भी जल्दी हो रहा है। सालभर पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। आईडीए अफसरों के अनुसार ब्रिज के निर्माण में ज्यादा बाधक हिस्से नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण तय समय पर काम शुरू हो गया। छह लेन ब्रिज की चौड़ाई 24 मीटर है। इसके निर्माण पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ब्रिज की लंबाई 625 मीटर है। इस ब्रिज के बनने से चौराहा सिग्नल फ्री हो जाएगा। धार रोड से राजेंद्र नगर या भंवरकुआ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक ब्रिज के उपर से गुजर जाएगा।



ब्रिज बनने से पहले चौराहे पर ट्रैफिक गुत्थम गुत्था होता था। पश्चिम क्षेत्र में इससे पहले केसरबाग ब्रिज बनाया गया था, लेकिन उसके निर्माण में छह साल से ज्यादा का समय लगा। फूठीकोठी ब्रिज तय समयसीमा में बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज के अलावा इंदौर में भंवरकुआ चौराहा और खजराना चौराहेे पर भी ब्रिज बन रहे है, जो सालभर में बनकर तैयार हो जाएंगे।   खजराना ब्रिज की एक भुजा तीन माह के भीतर ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed