फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The area was facing water crisis, the industrialist donated land worth five crores for the tank

Indore: इलाका जूझ रहा था पानी के संकट से, उद्योगपति ने टंकी के लिए दान में दे दी पांच करोड़ की जमीन

Sun, 05 Jan 2025 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 05 Jan 2025 08:21 PM IST
सार

पालदा क्षेत्र में सैकड़ों उद्योग स्थापित है। गर्मी में हमेशा यहां पानी की किल्लत है। बोरिंग भी गर्मी में साथ छोड़ जाते है।अग्रवाल को खुद हर दिन एक लाख लीटर तक पानी लगता हैै। अन्य उद्योगों को पानी केे कारण समस्या आती थी।

विज्ञापन
Indore: The area was facing water crisis, the industrialist donated land worth five crores for the tank
उद्योगपति महेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योगपति ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी पांच करोड़ की जमीन सिर्फ इसलिए दान में दे दी, ताकि नगर निगम क्षेत्र का जलसंकट दूर करने के लिए पानी की टंकी बना सके। इस टंकी के निर्माण से पांच सौ से ज्यादा फैक्टरियों और कारखानों को फायदा होगा।

विज्ञापन


महेश अग्रवाल मूलत: पालदा इलाके से सटे दूधिया गांव के हैं। उनकी पालदा औद्योगिक क्षेत्र में बारदान और प्रिटिंग यूनिट है। उनकी पालदा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन है। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री मध्य प्रदेश के कार्यक्रम में पानी की टंकी के लिए अपनी 10 हजार वर्गफीट जमीन देने की पेशकश की। इस जमीन का बाजार मूल्य पांच करोड़ रुपये है। एआईएमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता ने प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप से अग्रवाल को मिलवाया और जमीन दान में देने की बात बताई। कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन


गर्मी में रहती है पानी की किल्लत
पालदा क्षेत्र में सैकड़ों उद्योग स्थापित हैं। गर्मी में हमेशा यहां पानी की किल्लत होती है। बोरिंग भी गर्मी में साथ छोड़ जाते हैं। इस कारण उद्योगपतियों को पानी के टैंकर खरीदना पड़ते हैं। अग्रवाल को खुद हर दिन एक लाख लीटर तक पानी लगता है। अन्य उद्योगों को पानी के कारण समस्या आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विजयवर्गीय से मिलकर कराएंगे टंकी का निर्माण
नगर निगम यहां पानी की टंकी का निर्माण करना चाहता है, लेकिन उसके लिए बड़ी जगह नहीं मिल रही थी। अग्रवाल ने अपनी जमीन देने की पेशकश की है। अब उद्योगपति नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर जल्दी क्षेत्र में टंकी का निर्माण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed