{"_id":"668050c5ee8c5bd87a0418f2","slug":"indore-team-india-s-victory-celebrated-at-rajwada-in-indore-thousands-of-people-gathered-lots-of-fireworks-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: टीम इंडिया की जीत का जश्न मना इंदौर के राजवाड़ा पर, हजारों की भीड़ जमा, खूब हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: टीम इंडिया की जीत का जश्न मना इंदौर के राजवाड़ा पर, हजारों की भीड़ जमा, खूब हुई आतिशबाजी
Sun, 30 Jun 2024 12:03 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:03 AM IST
सार
तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर जीत का जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के जश्न में इंदौर भी देर तक डूबा। जैसे ही टीम इंडिया जीती। शहर में दीपावली जैसा नजारा था। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेटप्रेमियों का जमघट राजवाड़ा पर जुट गया।
विज्ञापन
रात 12 बजे चौक के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना। घरों में रखे पटाखे लोगों ने निकाल कर जलाए। राजवाड़ा रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप के फायनल में भारतीय टीम ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को हराया तो लोग टीवी सेट्स छोड़कर घरों से बाहर आ गए। सूनी गलियों में चहल-पहल शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद पटाखों के शोर चारों तरफ से सुनाई देने लगे। घरों के बाहर जश्न मनाने के बाद शहरवासियों ने राजवाड़ा की राह पकड़ ली। चौक पर ढोलक बच रहे थे और युवकों की टोली नाचकर अपनी खुशियों का इजहार कर रही थी।
विज्ञापन
कई लोग परिवार के साथ चारपहिया वाहनों पर निकले। कोई वाहन की छत पर बैठकर नारे लगा रहा था तो कोई बोनट पर झंडा लहरा कर खुशियां मना रहा था। देर रात तक शहर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना।
