फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Tea is now being made from mineral water to win the trust of customers, giving up tap water.

Indore: नल के पानी से तौबा,ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए अब मिनरल वॉटर से बन रही चाय

Sat, 03 Jan 2026 08:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Jan 2026 08:16 AM IST
सार

भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई 15 मौतों के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।ग्राहकों का खोया हुआ भरोसा वापस पाने के लिए चाय दुकानदारों ने अब बोतलबंद मिनरल वॉटर से चाय बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Indore: Tea is now being made from mineral water to win the trust of customers, giving up tap water.
दूषित पानी से प्रभावित भागीरथपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से पंद्रह लोगों की मौत होने के बाद अब वहां के रहवासी नल के पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हालांकि रोज सुबह नल आते हैं, लेकिन लोग पानी नहीं भरते। नगर निगम ने इसके विकल्प के तौर पर इलाके में टैंकर लगा रखे हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, बस्ती के चाय दुकानदारों की ग्राहकी भी इस संकट के कारण काफी कम हो गई थी। ग्राहकों का विश्वास फिर से जीतने के लिए दुकानदारों ने चाय बनाने के लिए मिनरल वॉटर का उपयोग शुरू कर दिया है। वे खरीदा हुआ बोतलबंद पानी केतली में डालकर गर्म कर रहे हैं और फिर उसमें दूध मिलाकर चाय तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों पर बस्ती के लोगों के अलावा पोलोग्राउंड इंडस्ट्री की तरफ जाने वाले लोग भी चाय-पोहा खाने रुकते हैं, लेकिन बीते एक सप्ताह से ग्राहकी में गिरावट आई है। लोगों को डर है कि भागीरथपुरा का पानी पीकर वे भी बीमार न पड़ जाएं। दुकानदार सूरज वर्मा ने बताया कि पहले पानी की दो-तीन पेटियां बिकती थीं, लेकिन अब सप्ताह भर से इनकी खपत तिगुनी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, तीन थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति
बस्ती के लोग भी दुकानों से पानी खरीदकर ले जा रहे हैं। होटल पर नाश्ता करने आने वाले पुराने ग्राहकों को भी दुकानदार बोतलबंद पानी के सेवन की ही सलाह दे रहे हैं। सूरज के अनुसार, उन्होंने चाय में भी बोतलबंद पानी का इस्तेमाल शुरू किया है, जिसे देखकर बस्ती की अन्य दुकानों ने भी यही तरीका अपनाया है। दुकानदारों का मानना है कि इस कदम से अब ग्राहकी फिर से बढ़ने लगी है।

नगर निगम के अधिकारी भागीरथपुरा पानी की टंकी से होने वाली सप्लाई के दौरान लगातार सैंपल ले रहे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि दूषित पेयजल के अन्य स्रोतों का पता लगाया जा सके। अब तक प्राप्त हुई एक रिपोर्ट में जानलेवा बैक्टीरिया होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed