Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Taking a lesson in cleanliness from Indore, Dewas and Ujjain have also emerged as leaders in sanitatio

स्वच्छ सर्वेक्षण: देश को सफाई मॉडल सिखाने वाला इंदौर खुद पिछड़ा, टॉप-तीन से बाहर; जानें पहले पर कौन छाया

Wed, 11 Nov 2026 05:20 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 11 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर को बड़ा झटका लगा है। लगातार अव्वल रहने वाला शहर इस बार स्वच्छ शहर लीग में तीसरे स्थान पर भी जगह नहीं बना पाया। नवी मुंबई, सूरत और विजयवाड़ा ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Indore: Taking a lesson in cleanliness from Indore, Dewas and Ujjain have also emerged as leaders in sanitatio
इंदौर का स्वच्छता में दबदबा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के बुधवार को घोषित नतीजों में इंदौर को बड़ा झटका लगा है। सफाई के मामले में देशभर में लगातार अव्वल रहने वाला इंदौर इस बार स्वच्छ शहर लीग की शीर्ष तीन रैंकिंग से बाहर हो गया। इस श्रेणी में नवी मुंबई ने पहला, सूरत ने दूसरा और विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर को दूसरा पुरस्कार मिला है।

वहीं, अलग-अलग आबादी वाली श्रेणियों में देवास और उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों शहरों ने स्वच्छता का मॉडल इंदौर से ही सीखा और वहां इंदौरी मॉडल लागू किया। इंदौर नगर निगम में काम कर चुके अधिकारियों का अनुभव भी इन शहरों के काम आया। देवास और उज्जैन ने न केवल शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई, बल्कि कचरे के निपटान के लिए भी प्रभावी इंतजाम किए।

विज्ञापन

उज्जैन में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट स्थापित किया गया। इसके अलावा गीले कचरे के निपटान के लिए भी अलग प्लांट लगाया गया। उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर से पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कहीं गंदगी नजर न आए, इसके लिए लगातार सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए


देवास ने भी हासिल किया पहला स्थान
इंदौर का पड़ोसी शहर देवास भी कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहले स्थान पर रहा। इंदौर की तर्ज पर देवास में भी घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू की गई। कॉलोनियों और बस्तियों से कचरा पेटियां हटा दी गईं। ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन पहुंचने वाले कचरे का व्यवस्थित निपटान किया गया। कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों के रूट भी तय किए गए। पूरी व्यवस्था इस तरह बनाई गई कि लोग खुले में कचरा नहीं फेंक सकें।

इंदौर को अहमदाबाद से मिली कड़ी टक्कर
पिछले तीन वर्षों से अहमदाबाद इंदौर को स्वच्छता के मामले में कड़ी टक्कर दे रहा था। दो साल पहले इंदौर और अहमदाबाद को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार मिला था। पिछले साल दोनों शहरों को प्रीमियर लीग में रखा गया था। इस बार स्वच्छ शहर जोड़ी की श्रेणी में भी इंदौर को अहमदाबाद से चुनौती मिली। अहमदाबाद का जोड़ी शहर साणंद पहले स्थान पर रहा। तीन साल पहले जब अहमदाबाद दूसरे स्थान पर था, तब उसने इंदौर के सफाई मॉडल को अपनाया था। अहमदाबाद के अधिकारियों के एक दल ने इंदौर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद इंदौर के मॉडल को अहमदाबाद में लागू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed