Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-syed-mushtaq-ali-trophy-t20-matches-holkar-stadium-schedule

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इंदौर पहुंची टीमें, होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज में फ्री देखें लाइव मैच

Wed, 11 Nov 2026 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

इंदौर के होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के 21 मुकाबले खेले जाएंगे। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजे इन मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

विज्ञापन
indore-syed-mushtaq-ali-trophy-t20-matches-holkar-stadium-schedule
इंदौर पहुंची टीमें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। शहर के होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर 14 नवंबर से प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े और युवा चेहरे एक्शन में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


मैदान पर दिखेंगे अंतरराष्ट्रीय और युवा सितारे
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, बिहार की टीम से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इंदौर में इस प्रतियोगिता के कुल 21 मुकाबले खेले जाने हैं।
विज्ञापन


दो जगह होंगे मैच 
प्रतियोगिता के अधिकतर मैच होलकर स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि कुछ मुकाबलों की मेजबानी डेली कॉलेज मैदान करेगा। होलकर स्टेडियम के सभी मैच दिन-रात के प्रारूप में आयोजित होंगे, वहीं डेली कॉलेज में मैच दिन के समय खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों के लिए स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश
शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि इन सभी मुकाबलों को स्टेडियम में जाकर देखने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर असनानी के अनुसार, होलकर स्टेडियम में आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आठ प्रमुख टीमों के बीच होगी भिड़ंत
इंदौर के दो मैदानों पर दिल्ली, बिहार, सौराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर की टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली और बिहार, दिल्ली और पंजाब, दिल्ली और हरियाणा, सौराष्ट्र और बिहार, रेलवे और तमिलनाडु तथा जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।


होलकर स्टेडियम पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद
होलकर स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन ठोके थे, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। भारत ने वह मैच 14 रन से अपने नाम किया था। होलकर स्टेडियम की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए इस टूर्नामेंट में भी दर्शकों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।

14 नवंबर को होने वाले मैच
पंजाब और हरियाणा - डेली कालेज - 9
सौराष्ट्र और बिहार - होलकर - 11
रेलवे और तमिलनाडु - डेली कालेज - 1.30
जम्मू कश्मीर और दिल्ली - होलकर - 4.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed