फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Speaker Nishant Khare said – the youth of our country is the guarantee of a bright future

Indore: वक्ता निशांत खरे बोले- हमारे देश का युवा उज्जवल भविष्य की गारंटी है

Sat, 22 Nov 2025 08:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

खरे ने कहा कि विश्व के हर देश में कोई भी बड़ा आंदोलन युवा ने ही शुरू किया। महात्मा गांधी ने जब अग्रेजों ने लोहा लिया तो उनकी उम्र 34 साल थी। खुदीराम बोस,भगत सिंह भी युवा थे,जब उन्होंने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देश को जगाया।

विज्ञापन
Indore: Speaker Nishant Khare said – the youth of our country is the guarantee of a bright future
अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था अभ्यास मंडल की शीतकालीन व्याख्यानमाला की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन निशांत खरे ने युवा भारत चुनौती और भविष्य विषय पर अपनी बात रखी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. निशांत खरे ने युवा भारत-चुनौती और भविष्य विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाला युग भारत का है। हम दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश है।

विज्ञापन



24 प्रतिशत आबादी 15 से 30 साल की उम्र है। हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति है। यहीं हमारे देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। भारत की औसत उम्र 27 साल है। यदि देश का युवा शिक्षित, स्वास्थ्य और उद्यमी होगा तो देश को दुनिया की बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता है। खरे ने कहा कि विश्व के हर देश में कोई भी बड़ा आंदोलन युवा ने ही शुरू किया। महात्मा गांधी ने जब अग्रेजों ने लोहा लिया तो उनकी उम्र 34 साल थी। खुदीराम बोस,भगत सिंह भी युवा थे,जब उन्होंने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देश को जगाया।
विज्ञापन

 

हमारी युवा आबादी के सामने चुनौतियां भी है। युवा के हाथ में रोजगार हो, वह स्वस्थ्य रहे। उसकी आवाज सुनी जाए। यह सबसे जरुरी है। उनके मन में पिछड़ने की कुंठा नहीं होना चाहिए। भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। देश के कई युवा डायबिटीज और दिल की बीमारी से ग्रसित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमेरिका में आज सबसे ज्यादा मौत का कारण मोटापा है। पाश्चयात जीवन शैली हमारे देश के लिए भी चुनौती है। वर्ष 2021 में किए गए एक अध्ययन में यह स्थिति सामने आई है कि चीन के लोगों ने अपने आप को संस्कृत से और खान-पांच से जोड़कर रखा जबकि भारत के लोगों ने पाश्चात्य संस्कृति को अपना लिया। इस कारण ही हमारे देश में समस्या बढ़ रही है। इसके साथ ही एक बड़ी समस्या आत्महत्या की है। पूरे विश्व में हर तीन सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है जबकि भारत में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश करता है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ राकेश सिंघई ने कहा कि मीडिया को एक व्यवस्था तैयार करना चाहिए। हमारे देश के युवा को भ्रमित होने से बचने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। किसी छोटे से झगड़ा को जब हम जेन जी जैसी संज्ञा दे देते हैं तो एक गलत संदेश प्रसारित होता है। हमारे देश में सूचना की तेजी के साथ विश्वसनीयता भी जरूरी है।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत दीप्ति गौर, बृजेंद्रसिंह धाकड़ स्वप्निल व्यास और आदित्य प्रताप सिंह ने किया। अभ्यास मंडल की इस व्याख्यान माला की जानकारी सचिव माला सिंह ठाकुर ने दी। व्याख्यान माला के शुभारंभ का अतिथियों के साथ अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता उपाध्यक्ष शिवाजी मोहिते ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पल्लवी अढाव ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन गोतम कोठारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed