फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Smriti Shesh, Sunil Makode was a skilled speaker and juggler.

Indore: स्मृति शेष-कुशल वक्ता और यारबाज थे सुनील माकोड़े

Mon, 18 Nov 2024 09:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Nov 2024 09:46 PM IST
सार

अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला हो गया अन्य कोई जिम्मेदारी, सुनील को पुरी तन्मयता से निभाना आता था। वे पेशे से अभिभाषक थे। प्रोफेसर भी रहे और रैनबैक्सी के जीएम के पद पर भी रहे।

विज्ञापन
Indore: Smriti Shesh, Sunil Makode was a skilled speaker and juggler.
सुनील माकोड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता और अभ्यास मंडल के पूर्व महासचिव सुनील माकोड़े का सोमवार को निधन हो गया। 78 वर्षीय माकोड़े कुछ दिनों पहले घर पर ही हादसे का शिकार हो गए थे। उनके पैर और हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। इस हादसे से वे उभर नहीं पाए और सोमवार रात को उन्होंने अंतिम सांसे ली।

विज्ञापन

 

 

सुनील ने हमेशा शहर की बेहतरी के बारे में सोचा और इंदौर से जुड़े अभियानों में भाग लिया। वे कुशल वक्ता थे और दोस्ती निभाने के लिए भी जाने जाते थे। उनके मित्र शिवाजी मोहिते कहते है कि सुनील जमीन से जुड़े थे।

विज्ञापन



शहर के लिए कुछ करने का जज्बा रहता था। अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला हो गया अन्य कोई जिम्मेदारी, सुनील को पुरी तन्मयता से निभाना आता था। वे पेशे से अभिभाषक थे। प्रोफेसर भी रहे और रैनबैक्सी के जीएम के पद पर भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार को होगी अंत्येष्टी

सुनील माकोड़े की शवयात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे उनके निवास श्रेयस अपार्टमेंट, ओल्ड पलासिया से रामबाग मुक्तीधाम जाएगी। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed