फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: SIT investigation in minister Vijay Shah case complete, minister not summoned for statements

Indore: मंत्री विजय शाह मामले में एसआईटी की जांच पूरी, मंत्री को नहीं किया बयानों के लिए तलब

Tue, 27 May 2025 08:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 May 2025 08:48 AM IST
सार

जांच के लिए सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के अलावा तीन सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है। तीनों सदस्य दो दिन पहले मानपुर गए थे। वहां उन्होंने आयोजनों में शामिल लोगों के बयान और वीडियों की जांच की।

विज्ञापन
Indore: SIT investigation in minister Vijay Shah case complete, minister not summoned for statements
मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मानपुर में एक आयोजन के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले बयान के मामले में मंत्री विजय के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने एक एसआईटी भी गठित की है। इस समिति के सदस्य दो दिन से मानपुर में थे। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के कथन लिए। कार्यक्रम की पूरी रिकार्डिंग को देखा। इसके बाद जांच पूरी कर कमेटी भोपाल के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: मंत्री विजय शाह लापता! 11 हज़ार का इनाम, कांग्रेस ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

विज्ञापन

जांच के लिए सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के अलावा तीन सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है। तीनों सदस्य दो दिन पहले मानपुर गए थे। वहां उन्होंने आयोजनों में शामिल लोगों के बयान और वीडियों की जांच की। स्थानीय लोगों ने बयानों में कहा कि भाषण के दौरान उन्होंने गलत बात कही, लेकिन उनकी मंशा यह नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब रिपोर्ट की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। उधर इस मामले में मानपुर पुलिस की जांच धीमी गति से चल रही है। अब तक आयोजन की रिकार्डिंग और कार्यक्रम में मौजूद सरपंच व स्थानीय लोगों के बयान लिए गए, लेकिन इस मामले में मंत्री विजय शाह को बयान देने के लिए जांच कर रहे अफसर तलब नहीं कर पाए। इस मामले में मंत्री के खिलाफ धाराएं भी नहीं बढ़ाई गई।



मंत्री शाह तीन मर्तबा इस मामले में माफी मांग चुके है, लेकिन फिलहाल सार्वजनिक आयोजनों में जाने से बच रहे है। मंत्री शाह पर इस्तीफा देने का काफी दबाव था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इंदौर में आयोजित कैबिनेट बैठक में भी वे शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed