{"_id":"69379bc66e610b64d00d9e78","slug":"indore-shivers-again-in-poush-mercury-drops-to-6-1-degrees-snow-falling-on-the-mountains-is-having-an-impact-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूस में फिर कांपा इंदौर: 6.1 डिग्री पर आया पारा, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का हो रहा असर, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूस में फिर कांपा इंदौर: 6.1 डिग्री पर आया पारा, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ का हो रहा असर, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
सार
इंदौर में ठंड ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में भी शीतलहर जारी है। हिमालयी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
इंदौर में दिसंबर का तापमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रातों की ठंड ने यह अहसास करवा दिया कि पूस या पौष का महीना ऐसी ही सर्दियों के लिए जाना जाता है। रात्रि होते होते नगर में सड़कें सुनसान होने लगी थी। कुछ क्षेत्रों में लोग अलाव जला कर गर्म हो रहे थे। बाजारों में देर रात जैसा सन्नाटा था। 7 दिसंबर की रात में नगर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा शहर रहा। पिछले 15 साल में रविवार को शहर में सबसे ठंडी रात रही। वहीं 8 दिसम्बर 2025 को इंदौर का अधिकतम तापमान 27 डिसे जो सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 6.1 डिसे रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी।
प्रदेश में शहडोल का कल्याणपुर पहले स्थान पर रहा और यहां पारा 4.2 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 5.2, उमरिया में 5.6 और इंदौर में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से नीचे
विज्ञापन
1936 में 1.1 डिग्री रहा था पारा
सात दिसंबर 2025 को पिछले 15 साल में माह का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। रिकॉर्ड 27 दिसंबर 1936 को 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिसंबर का न्यूनतम तापमान का दिसंबर माह में अभी तक अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया गया है। इससे पहले शनिवार 6 दिसंबर को 6.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले एक दशक का सबसे कम तापमान रहा। सोमवार दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था।
इंदौर के मौसम पर हिमालय से उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से भारत की ओर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं का क्षेत्र इंदौर पर बने रहने से नगर में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे आगामी दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना है। 8 दिसम्बर 2025 को इंदौर का अधिकतम तापमान 27 डिसे जो सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 6. 1 डिसे रहा जो सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया।
पूर्व में दिसम्बर काफी ठंडा रहा
दिसंबर माह में 1936 के बाद 1964 में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस एवं 1978 में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही 31 दिसंबर 1990 को तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया दिसंबर 1974 में पूरे सप्ताह नगर में बहुत ही शीत लहर से प्रभावित रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन