फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Senior journalist Mahendra Sethia passed away

Indore: वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सेठिया का निधन, सिंधिया-कमलनाथ ने जताया शोक

Thu, 18 Aug 2022 06:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 06:27 PM IST
सार

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सेठिया का 18 अगस्त को निधन हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने शोक संवेदना जाहिर की है। 

विज्ञापन
Indore: Senior journalist Mahendra Sethia passed away
महेन्द्र सेठिया लंबे समय से अस्वस्थ थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सेठिया का 18 अगस्त को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 73 वर्षीय महेंद्र सेठिया के पिता बसंतीलाल सेठिया नईदुनिया समाचार पत्र के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। महेंद्र सेठिया का शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान रहा है। सेठिया सिंधिया परिवार के भी नजदीकी रहे हैं। इनके परिवार में पुत्र  विनीत सेठिया, पुत्री मेहा, पत्नी विजया सेठिया और भाई प्रेम सेठिया हैं। 
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि नईदुनिया समाचार पत्र के आधार स्तंभों में से एक और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्क्रूटिनी कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र सेठिया के अकस्मात् निधन से मन अत्यंत व्याकुल है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार को इस भीषण आघात को सहने की शक्ति दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार व खेल प्रशासक महेन्द्र सेठिया के निधन का समाचार बेहद दुखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सेठिया के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed