फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: School rickshaw overturned, six children were on board, one student died due to serious head injury

Indore: स्कूली रिक्शा पलटा, छह बच्चे थे सवार, सिर पर गंभीर चोट लगने से एक छात्र की मौत

Tue, 27 Aug 2024 09:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Aug 2024 09:07 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि आटो रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक दबाया। जिससे आटो पलट गया, हालांकि रिक्शा चालक इससे इनकार करता रहा। रिक्शा पटलते ही उसमें सवार बच्चे भी दब गए। लोगों नेे रिक्शा को सीधा किया और दबे बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Indore: School rickshaw overturned, six children were on board, one student died due to serious head injury
सड़क हादसे में बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक निजी स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रहा ऑटो रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। उसकी किसी से भी टक्कर नहीं हुई थी। रिक्शा में छह बच्चे सवार थे। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में अन्य बच्चों को मामूली चोट आई है। घटना तिलक नगर क्षेत्र की है। मंगलवार को सेट अर्नाल्ड स्कूल के बच्चों को लेकर ऑटो रिक्शा तिलक नगर मार्ग से जा रहा था। रिक्शा की गति तेज थी। अचानक रिक्शा सड़क पर पलट गया।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ऑटो रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक दबाया, जिससे ऑटो पलट गया, हालांकि, रिक्शा चालक इससे इनकार करता रहा। रिक्शा पटलते ही उसमें सवार बच्चे भी दब गए। लोगों ने रिक्शा को सीधा किया और दबे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चे हादसे से बुरी तरह डर गए थे। लोगों ने बच्चों के परिजनों को फोन लगाकर उन्हें लेने के लिए मौके पर बुलवाया। कुछ बच्चे रोने भी लगे थे।
विज्ञापन


इस हादसे में बालक हर्षित शितोले के सिर में अंदरुनी चोट आई थी। उसे निजी निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिक्शा जब्त कर लिया है। चालक का कहना है कि अचानक ऑटो का अगला पहिया निकल गया। इससे रिक्शा पलट गया था। कुछ लोगों ने चालक के शराब के नशे में होने के बात कही। पुलिस ने चालक का मेडिकल टेस्ट भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed