फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Santoor of Indore artist Mangesh will resonate in Hiramandi movie.

Indore: हीरामंडी मूवी में गूंजेगा इंदौर के कलाकार मंगेश का संतूर

Tue, 30 Apr 2024 05:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Apr 2024 05:52 PM IST
सार

मंगेश ने बताया कि उन्होंने वेबसीरिज जुबली के मशहूर गीत बिखरने का मुझको शौक के बड़ा...गीत मे भी संतूर बजाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पंचायत और घर वापसी वेबसीरिज में भी मैने संतूर बजाया है।

विज्ञापन
Indore: Santoor of Indore artist Mangesh will resonate in Hiramandi movie.
संतूरवादक मंगेश जगताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की प्रतिभाएं बालीवुड में भी नाम कमाने लगी है। 1 मई को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में इंदौर के कलाकार मंगेश जगताप का संतूर भी कमाल दिखाएगा। इस फिल्म में मंगेश ने एक ठुमरी में संगीत दिया है,जबकि फिल्म के बैंकग्राउंड म्यूजिक में भी मंगेश ने संतुर बजाया है।

विज्ञापन

मंगेश ने बताया कि इस फिल्म के संगीतकार खुद संजय लीला भंसाली है। वे वाद्ययंत्रों की बारिकियों पर भी बराबर ध्यान देते है। उन्हें पारंपरिक वाद्य पंसद है, इसलिए फिल्म की ठुमरी में संतुर के कुछ पीस भी मुझसे बजवाएं गए थे।

विज्ञापन

फिल्म की थीम भी आजादी के पहले लगने वाले एक बाजार पर आधारित है, इसलिए उसके बैंकग्राउंड म्यूजिक में भी पारंपरिक वाद्यों का प्रयोग किया। फिल्म में कई मौके पर बैकग्राउंड म्यूजिक में भी संतूर सुनाई देगा। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा,अदिति राव हैदरी सहित कई बड़े कलाकार काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगेश ने बताया कि उन्होंने वेबसीरिज जुबली के मशहूर गीत बिखरने का मुझको शौक के बड़ा...गीत मे भी संतूर बजाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पंचायत और घर वापसी वेबसीरिज में भी मैने संतूर बजाया है। इसी वजह से संजय ने मुझे अपनी फिल्म में भी मौका दिया है।


इंदौर के स्वास्थ्य नगर में रहने वाले कलाकार मंगेश जगताप बीएसएफ में भी नौकरी कर चुके है। वे कई टीवी शो में संतूर बजाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed