फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's cleanliness stung on foreign ground, representatives of 21 countries arrived to take stock

MP News: विदेशी जमीन पर बजा इंदौर की स्वच्छता का डंका, सफाई का जायजा लेने पहुंचे 21 देशों के प्रतिनिधि

Tue, 26 Jul 2022 01:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 01:30 PM IST
सार

भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं। इन दिनों 21 देशों के प्रतिनिधि इंदौर में सफाई व्यवस्था प्रणाली का जायजा लेने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Indore's cleanliness stung on foreign ground, representatives of 21 countries arrived to take stock
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का जायजा लेता प्रतिनिधि दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के स्वच्छता के चर्चे देश को कोने-कोने में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। यही वजह है कि 21 देशों को प्रतिनिधि इन दिनों इंदौर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। ये खबर एशिया महाद्वीप से होते हुए अफ्रीका और यूरोप तक पहुंच गई है। सोमवार रात को फ्रांस, उरुग्वे, फिजी, जांबिया, ग्वाटेमाला और होंडुरास जैसे 21 देशों के प्रतिनिधि इंदौर की सफाई प्रणाली को सीखने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रतिनिधि दल सुबह 8:30 बजे न्याय नगर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचा। इसके साथ ही प्रतिनिधि दल ने  स्टार चौराहे पर कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे दल ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट व सूखे कचरे को अलग करने वाले प्लांट का अवलोकन किया। दोपहर के वक्त प्रतिनिधि दल को एआइसीटीएसएल के सिटी बस ऑफिस में पांच वर्षों में शहर में किए सफाई कार्यों व नवाचार के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
हर दिन छह तरह का अलग-अलग कचरा किया जाता है एकत्र
गोवा के सांखली के महापौर, सभापति और तमिलनाडु के विभिन्न शहरों के आयुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को इंदौर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन किया। दोनों राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि पहले इंदौर में भी कचरा पेटियां थीं और उनके आसपास कचरे के ढेर लगे रहते थे। हमने कचरा पेटियां हटाकर पहले चिंह्नित वार्डों में कचरा संग्रहण वाहनों से घरों व प्रतिष्ठानों से कचरा लेना शुरू किया। यह प्रयोग सफल रहा। अब इन वाहनों से छह तरह का अलग-अलग कचरा एकत्र किया जाता है। इंदौर की स्वच्छता क्रांति देखकर गोवा व तमिलनाडु का दल चकित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने शहर को स्वच्छ बनाने में दिया योगदान
कलेक्टर ने दल को बताया कि थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट जैसी गतिविधियों से आम नागरिकों को सफाई के लिए जागरूक किया। इस तरह जनता को स्वच्छता आंदोलन से जोड़ा। शहर के गीले कचरे से जहां बायो सीएनजी गैस बनाई जा रही हैं, वहीं सूखे कचरे से निगम को आमदनी भी हो रही है।


बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन
गोवा के सांखली म्युनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन राजेश वी सावल सहित दल के करीब एक दर्जन सदस्यों ने सोमवार को न्याय नगर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य, स्टार चौराहा स्थित जीटीएस सेंटर, ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित सूखे कचरे के संग्रहण के प्लांट, 550 टन गीले कचरे से बनाई जा रही बायो सीएनजी प्लांट, सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई सहित अन्य शहरों से आए प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने कबीटखेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जीरो वेस्ट वार्ड, सीटी बस ऑफिस परिसर स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान दल के कुछ सदस्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को डायरी में नोट करते देखे गए, ताकि उन्हें वे अपने शहर में जाकर लागू कर सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed