फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Religious leaders followers gather from all over country national saint Sadguru Bhayyu Maharaj remember

Indore News: एकत्र होंगे देश भर से धर्मगुरु और अनुयायी, याद किए जाएंगे राष्ट्रसंत सदगुरु भय्यु महाराज

Sat, 27 Apr 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

इंदौर में देश भर से धर्मगुरु और अनुयायी एकत्र होंगे। इस दौरान राष्ट्रसंत सदगुरु भय्यु महाराज याद किए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore Religious leaders followers gather from all over country national saint Sadguru Bhayyu Maharaj remember
राष्ट्रसंत सदगुरु भय्यूजी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में राष्ट्रसंत सदगुरु श्री उदय सिंह भय्यूजी महाराज की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध के जानकारी देते हुए सूर्योदय आश्रम के सेवादार अमित देशमुख ने बताया कि गुरुदेव का जन्म जयंती कार्यक्रम सूर्योदय आश्रम इंदौर में आयोजित किया जाएगा। जन्म जयंती के कार्यक्रम गुरु मां श्रीमती आयुषी जी देशमुख के मार्गदर्शन में अनेक धार्मिक एवं पारमार्थिक अनुष्ठान होंगे। देश के कई राज्यों और शहरों से महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे हैं, जो जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर देश की ख्यात हस्तियां जिनमें अन्ना महाराज, तरनेकर महाराज, काले महाराज, उत्तरेश्वर महाराज जी मुख्य रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम
सदगुरु भय्यू जी महाराज के जन्म जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों को निशुल्क कॉपियां वितरण, ब्राह्मणों का सम्मान, एक माह का अखंड रामायण पाठ एवं हरी कीर्तन, धारा अमृत जल (प्याऊ) सकोरे वितरण, गरीबों को कपड़े वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे से गुरु पादुका पूजन के साथ होगी और महाप्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed