फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ravan Dahan to take place in Indore on Tuesday; Chief Minister to perform 'Shastra Pujan' (worship of

इंदौर: इंदौर में होगा मंगलवार को रावण दहन, मुख्यमंत्री करेंगे डीआरपी लाइन में करेंगे शस्त्र पूजन

Tue, 20 Oct 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 20 Oct 2026 06:01 AM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को दशहरे पर दस से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन होगा। वहीं, चिमनबाग, छावनी, विजय नगर, कालानी नगर और सुभाष नगर सहित अन्य स्थानों पर भी आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Indore: Ravan Dahan to take place in Indore on Tuesday; Chief Minister to perform 'Shastra Pujan' (worship of
इंदौर में मंगलवार को रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को दशहरे पर दस से अधिक स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे रावण दहन होगा। इसके अलावा चिमनबाग, छावनी, विजय नगर, कालानी नगर और सुभाष नगर सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी रावण दहन के आयोजन होंगे। वहीं, डीआरपी लाइन में पुलिस विभाग की ओर से शस्त्र पूजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर शस्त्र पूजन करेंगे।

विज्ञापन

 

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया और पिंटू जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे दशहरा मैदान पर रावण दहन होगा।

विज्ञापन



इससे पहले महू नाके से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। मैदान पर राम-रावण युद्ध और हनुमान सहित वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई का मंचन किया जाएगा। रावण दहन से पहले होलकर स्टेट के पदाधिकारी पालकी के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचेंगे। इस दौरान शमी पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चिमनबाग मैदान पर रात 8 बजे के बाद रावण और लंका का दहन होगा। इससे पहले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, आरएनटी मार्ग स्थित छावनी में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। यहां रावण दहन का समय रात 12 बजे निर्धारित किया गया है। इससे पहले भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी होगी। छावनी में पिछले 34 वर्षों से रावण दहन किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।दशहरे के अगले दिन शहर में बासी दशहरा भी मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed