फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rat incident heats up again, family members reach MYH with girl's ashes to protest

Indore News: चूहाकांड फिर गरमाया, बच्ची की अस्थियां लेकर परिजन प्रदर्शन करने एमवाय अस्पताल पहुंचे

Sun, 21 Sep 2025 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

रविवार शाम को जयस कार्यकर्ता परिजनों को लेकर एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचे। उनके हाथ में तख्तियां थी और नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। वे दोषी डाॅक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Rat incident heats up again, family members reach MYH with girl's ashes to protest
प्रदर्शन करते जयस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुए चूहाकांड का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। जयस कार्यकर्ता रविवार को बच्ची के परिजनों के साथ एमवाय अस्पताल में प्रदर्शन करने पहुंचे। उनकी मांग थी कि एमवाय अधीक्षक व डीन को इस मामले में हटाया जाएगा। बच्ची के परिजन अपने साथ अस्थियां लेकर आए थे। उनका कहना था कि जब तक दोषियों के गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज नहीं होगा तब तक वे अस्थियों को नदी में प्रवाहित नहीं करेंगे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: पहले भी डांसिंग काॅप रंजीत रह चुका है विवादों में, वाहन चालक को मारी थे लातें

विज्ञापन

 

रविवार शाम को जयस कार्यकर्ता परिजनों को लेकर एमवाय अस्पताल परिसर पहुंचे। उनके हाथ में तख्तियां थी और नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। वे दोषी डाॅक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जयस नेता लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण दो बच्चों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमवाय अस्पताल में संभाग के गरीब व आदिवासी परिवार अपने परिजनों को बेहतर इलाज के लिए लाते है। यदि यहां भी इतनी गंभीर लापरवाही होगी तो फिर सरकार इलाज का ढोंग क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का हमारा मकसद परिजनों को न्याय मिले और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो।

 

मेडिकल काॅलेज डीन व अन्य डाॅक्टर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे तो उनका कहना था कि जब तक एक्शन नहीं होगा। उनका प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। आपको बता दे कि गत दिनों जयस नेता कलेक्टर शिवम वर्मा से भी मिलने गए थे। तब उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद शाम को ही कमेटी की रिपोट आ गई थी और प्रभारी विभागाध्यक्ष को हटा दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed