{"_id":"658293b2881519d401068879","slug":"indore-rape-case-against-youtuber-in-indore-he-was-luring-a-divorced-girl-with-the-promise-of-marriage-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में यू ट्यूबर पर रेप का केस, तलाकशुदा युवती को दे रहा था शादी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में यू ट्यूबर पर रेप का केस, तलाकशुदा युवती को दे रहा था शादी का झांसा
Wed, 20 Dec 2023 12:42 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
जब युवती को पता चला कि राॅबिन की सगाई हो चुकी है और वह शादी करने वाला है तो उसने थाने में जाकर शिकायत कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
यू ट्यूबर राॅबिन जिंदल
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में चर्चित यू ट्यूबर राॅबिन जिंदल के खिलाफ पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। राॅबिन का यूट्यूब पर ओए इंदौरी चैनल है और उसके हजारो फालोअर है।
विज्ञापन
एमआईजी पुलिस ने एक तलाकशुदा युवती की शिकायत पर राॅबिन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती एक निजी कंपनी में काम करती है और राॅबिन उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था। जब युवती को पता चला कि राॅबिन की सगाई हो चुकी है और वह शादी करने वाला है तो उसने थाने में जाकर शिकायत कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सालभर से टाल रहा था शादी
16 मार्च को युवती ने थाने में शिकायत की थी, इसके बाद ओए इंदौरी के नाम से यूट्यूब पर रील्स डालने वाला राॅबिन ने पीड़िता से मिन्नतें की और शादी करने की बात कहते हुए राजीनामा कर लिया था।
विज्ञापन
युवती को सालभर से वह शादी की बात टाल रहा था और लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण भी कर रहा था। एक बार राजीनामा होने के बावजूद फिर मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवती की शिकायत पर केस दर्ज हो गया। युवती एलआईजी क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहती है और राॅबिन का लगातार उसके फ्लैट पर आना जाना लगा रहता था।
