फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rally held in Indore to protest against burning of toxic waste in Pithampur

Indore: पीथमपुर में विषैला कचरा जलाने का विरोध इंदौर में, निकाली रैली

Tue, 13 Aug 2024 07:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Aug 2024 07:05 PM IST
सार

कचरे को 126 करोड़ के लालच में कंपनी जलाने को तैयार हो गई है, जबकि फैक्ट्री के पास तारापुर गांव है। जहां दो हजार परिवार रहते है। इस प्रदर्शन मेें पीथमपुर के रहवासी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Indore: Rally held in Indore to protest against burning of toxic waste in Pithampur
विषैले कचरे का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की यूनियन कार्बाइट कंपनी का 337 टन कचरा पीथमपुर मेें जलाए जाने का विरोध इंदौर में हुआ। सैकड़ों लोगों ने रीगल तिराहा से संभागायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी भोपाल का कचरा इंदौर में नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन

 

पीथमपुर में नहीं फैलाने देंगे जहर जैसे नारे लगाए गए। अफसरों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर भारतीय मानवअधिकार परिषद के कार्यकर्ता बोल रहे थे कि जिस कचरेे को चार राज्यों ने जलाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उस कचरे को 126 करोड़ के लालच में कंपनी जलाने को तैयार हो गई है, जबकि फैक्ट्री के पास तारापुर गांव है। जहां दो हजार परिवार रहते है। इस प्रदर्शन मेें पीथमपुर के रहवासी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीथमपुर मेें भी लगातार इसे लेकर रैली, प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा हैै। परिषद के पदाधिकारी संजय अरोरा ने कहा कि पीथमपुर प्रदेश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में है। रोजगार की तलाश में यहां अन्य प्रदेशों के लोग आकर रहने लगे है।




यदि विषैलेे कचरे का दुष्प्रभाव फैला तो पलायन शुरू हो जाएगा।यहां विषैले कचरे का निपटना नहीं होना चाहिए। हम आपको बता दे कि 16 साल पहले पीथमपुर के तारापुर गांव में 40 टन कचरा दबाया जा चुका है। इससे तारापुर गांव का भू जल प्रदूषित हो गया हैै।


नदी का पानी काला हो चुका है और मवेशी पानी पीने के कारण बीमार हो जाते है। अब पीथमपुर की कंपनी को 126 करोड़ रुपये कचरे के निपटान के लिए दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed