Indore: मध्य प्रदेश के चुनाव निपटते ही कुछ नेताओं को भेजा राजस्थान
नीमच,मंदसौर के भाजपा नेताओं को राजस्थान के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वे वहीं रुकेंगे। इंदौर के नेताओं को इस बार राजस्थान नहीं भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मतदान होने के चार दिन बाद ही कुछ उम्मीदवारों को राजस्थान चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। अब यह नेता 25 नवंबर तक राजस्थान में रख कर चुनाव प्रचार करेंगे। राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी को चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान के कुछ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के विधानसभा क्षेत्र में कुछ चुनाव सभा ली। इसके अलावा वे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जा रहे है। कांग्रेस विधायक महेश परमार,कुणाल चौधरी भी 2 दिन से राजस्थान में डेरा डाले हुए हैं। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार के साथ उनकी ड्यूटी लगी हुई है। राजा ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं ली है।
भाजपा के नेताओं को सीमावर्ती क्षेत्रों का जिम्मा
नीमच,मंदसौर के भाजपा नेताओं को राजस्थान के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वे वहीं रुकेंगे और अपने अपने दलों की स्थिति मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे। इंदौर के नेताओं को इस बार राजस्थान नहीं भेजा गया, जबकि गुजरात चुनाव के समय इंदौर संभाग के 30 नेताओं को एक महीने के लिए गुजरात भेजा गया था।
राजस्थान में 27 नवम्बर को चुनाव होंगे। गुजरात के विधायकों ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में डेरा डाल रखा था और हर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट उन्होंने हाईकमान को सौंपी थी।
