फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Rain lashed Indore on Sunday morning, bringing relief from heat and humidity; heavy rainfall in the we

Indore Weather: इंदौर में रविवार सुबह बरसे बादल, गर्मी और उमस से राहत, पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश

Sun, 14 Jun 2026 06:36 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 14 Jun 2026 06:36 AM IST
सार

इंदौर में मानसून की आधिकारिक आमद अभी भले ही नहीं हुई है, लेकिन रविवार सुबह शहर में काले बादलों और रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी।

विज्ञापन
Indore: Rain lashed Indore on Sunday morning, bringing relief from heat and humidity; heavy rainfall in the we
इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अभी मानसून की आमद नहीं हुई है, लेकिन मानसून के आने का संदेश लेकर काले बादल रविवार को शहर में मंडराने लगे। रविवार सुबह शहर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। जिन इलाकों में बोरिंग सूख चुके हैं और लोग जलसंकट झेल रहे हैं, उन्हें भी बोरिंगों में पानी आने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह शहर में काले बादलों ने डेरा डाला। सुबह साढ़े चार बजे के बाद एरोड्रम, अन्नपूर्णा, सुदामा नगर, मोती तबेला सहित शहर के पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश का दौर चला। सड़कें भीग गईं और सावनी बूंदों को तरस रहे पेड़-पौधों में भी जान आ गई। बारिश का दौर करीब दस मिनट तक चला। इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान भी लुढ़क गया।

विज्ञापन

 

पश्चिम के मुकाबले शहर के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी होती रही। काले बादलों के बीच बिजली की गड़गड़ाहट मानसून के आने का संदेश दे रही थी। मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर संभाग के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं और बारिश भी हो रही है। इंदौर संभाग और आसपास टर्फ लाइन सक्रिय है। इस कारण इंदौर व आसपास के हिस्सों में तेज हवा और बारिश का दौर चलेगा। इंदौर में जून माह में अब तक 26 मिलीमीटर बारिश हुई है। इंदौर में आमतौर पर मानसून 13 से 15 जून के आसपास आ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



इस हफ्ते शहर में मानसून की आमद हो सकती है।रविवार को तापमान भी कम दर्ज होगा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed