फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Railway Chairman Satish Kumar stated that 200 sleeper Vande Bharat trains will operate across the coun

इंदौर : रेलवे के अध्यक्ष सतीश कुमार बोले- पीपीपी माॅडल पर 200 स्लीपर वंदे भारत चलेगी देश में

Tue, 08 Sep 2026 08:07 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 08 Sep 2026 08:07 AM IST
सार

 रेलवे के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार की जा रही हैं, जो करीब दो साल बाद संचालन में आ जाएंगी। इसके बाद मध्य प्रदेश को भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Indore: Railway Chairman Satish Kumar stated that 200 sleeper Vande Bharat trains will operate across the coun
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर प्रवास पर आए रेलवे के अध्यक्ष सतीश कुमार ने मीडिया से रेलवे के आगामी प्रोजेक्ट, सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में चार वंदे भारत तैयार हो चुकी हैं। अगले साल तक 11 वंदे भारत स्लीपर देश के अलग-अलग शहरों में चलेंगी। पीपीपी मॉडल पर 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो रही हैं। दो साल बाद वे भी चलने लगेंगी। तब मध्य प्रदेश को भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलेगी।

विज्ञापन

 

हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इसकी तकनीक देश में ही तैयार हुई है। इस ट्रेन का 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण किया गया है। इसे 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। जिन रूटों पर इसे चलाना प्रस्तावित है, वहां हाइड्रोजन के लिए स्टेशन बनाए जाने हैं। इस ट्रेन के लिए अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


 

कुमार ने सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर को लेकर कहा कि अहमदाबाद से धुलेरा तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलेगी। यह धुलेरा एयरपोर्ट से जुड़ेगी। 135 किलोमीटर के सेक्शन को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोटा-नागदा जंक्शन पर भी हमने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल किया है। इस सेक्शन में हमने पानी के गिलास भरकर रखे और देखा कि वे छलक रहे हैं या नहीं। जल्दी ही देश में सेमी हाई स्पीड कॉरिडोर तैयार होंगे।


 

इंदौर-खंडवा प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि अगले साल सितंबर तक हम ओंकारेश्वर तक काम पूरा कर देंगे। उसके आगे ढलान ज्यादा है। इस कारण देरी हो रही है, लेकिन उसे भी 2030 तक पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल इंदौर-खंडवा के बीच 85 किलोमीटर का काम बचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed