फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Raid in pub at midnight in Indore, young men and women found drunk

Indore News: इंदौर में आधी रात को पब में छापा, शराब के नशे में मिले युवक-युवतियां

Mon, 18 Mar 2024 07:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Mar 2024 07:56 PM IST
सार

एसीपी कृष्णलाल चंदानी कनाडि़या थाने के पुलिस जवानों के बजाए रिजर्व बल के साथ पब पर दबिश देने पहुंचे। वहां मिले युवक-युवतियों के नाम पते और फोन नंबर नोट किए गए और उन्हें रवाना किया गया।
 

विज्ञापन
Indore: Raid in pub at midnight in Indore, young men and women found drunk
इंदौर के पब में देर रात छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगाने के बाद सड़कों पर तो पुलिस की सख्ती नजर आने लगी हैै, लेकिन शहर के पबों में नियमों को ताक पर रखकर शराब पिलाई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार रात दो बजे कनाड़िया क्षेत्र के एसीपी ने एक पब में छापा मारा। छापे की भनक न लगे, इसलिए थाने का स्टाफ ले जाने के बजाए रिजर्व बल के साथ वे पब पहुंचे। वहां पार्टी चल रही थी और 80 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब के नशे में झूम रहे थे। पुलिस बल के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पब में मिले युवक-युवतियों को तो समझा कर घरों के लिए रवाना कर दिया, लेकिन मौका देखकर पब संचालक और मैनेजर भी पिछले दरवाजे से निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों को सूचना मिल रही थी कि बिचौली मर्दाना क्षेत्र के मिस्टर स्कल बार एंड पब में देर रात तक पार्टियां होती हैं। आसपास के लोग शिकायत भी करते रहे हैं, लेकिन कनाड़िया थाने की तरफ से कभी एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद एसीपी कृष्णलाल चंदानी कनाड़िया थाने के पुलिस जवानों के बजाए रिजर्व बल के साथ पब पर दबिश देने पहुंचे। वहां मिले युवक-युवतियों के नाम पते और फोन नंबर नोट किए गए और उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसर पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी, मैनेजर धर्मेंद्र उज्जैनी को तलाश रहे हैं। वे दोनो पिछले रास्ते से भाग गए। पुलिस ने संचालक की कार को जब्त कर लिया। पब मेें बार संचालक का गनमैन भी मौजूद था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया हैै।आसपास केे लोगों ने बताया कि पब में रोज देर रात तक पार्टियां होती रहती हैं और काफी शोर होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed