फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Question raised on daughter-in-law's virginity, pressure also created for DNA test of dead daughter, c

Indore: बहू की वर्जिनिटी पर उठाया सवाल, मृत बेटी के डीएनए टेस्ट का भी बनाया दबाव,घरेलूू हिंसा का केस दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 02:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि तीसरी बार उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसे घर से निकाल दिया,क्योकि सास और पति लड़का चाहते थे। एक दिन सास ने विवाहिता को देवर के साथ इंदौर भेज दिया। सालभर से उसे व बच्ची को लेने पति नहीं आया।

विज्ञापन
Indore: Question raised on daughter-in-law's virginity, pressure also created for DNA test of dead daughter, c
जिला कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जिला कोर्ट ने पुलिस को घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। इंदौर में एक विवाहित महिला ने कोर्ट की शरण ली थी,क्योकि शादी के बाद से ही सास ने उसकी वर्जिनिटी पर सवाल उठाए थे,क्योकि शादी की पहली रात के बाद सफेद चादर पर खून नहीं गिरा था।

विज्ञापन

 

महिला को लगातार ताने दिए जाते रहे। पीडि़ता ने शादी के बाद मृत बच्ची को जन्म दिया तो उसका डीएनए टेस्ट कराने की बात भी कही गई। इसके बाद फिर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसे मायके भेज दिया गया, जब ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने नहीं आए तो पीडि़ता ने इंदौर जिला कोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन



एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि कोर्ट ने घरेलु हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। महिला और बाल विकास विभाग से भी जांच रिपोर्ट तलब की है। विभाग ने रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीडि़ता की शादी पांच साल पहले भोपाल में हुई थी, उसका मायका इंदौर में है। शादी की दूसरे दिन ही पीडि़ता की वर्जिनिटी पर सास ने सवाल उठाए। बार-बार ताने मारे जाते थे और उसके साथ मारपीट भी की गई। तनाव के कारण एक बार विवाहिता का गर्भपात हो गया। दूसरी बात मृत बच्ची को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने का दबाव बनाया।




महिला ने आरोप लगाया कि तीसरी बार उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसे घर से निकाल दिया,क्योकि सास और पति लड़का चाहते थे। बार-बार इस बात को लेकर भी ताने मारे जाते थे। एक दिन सास ने विवाहिता को देवर के साथ इंदौर भेज दिया। सालभर से उसे व बच्ची को लेने पति नहीं आया। सालभर बीत जाने के बाद पीडि़ता ने कोर्ट की शरण ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed