Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Politics over water heats up, Patwari says, If the mayor is calling the report misleading, he should

Indore: पानी पर गरमाई राजनीति, पटवारी बोले-मेयर रिपोर्ट भ्रामक बता रहे तो मुझ पर मुकदमा करे

Sat, 30 May 2026 07:58 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 30 May 2026 07:58 AM IST
सार

इंदौर में पानी की गुणवत्ता को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा शहर में 98 प्रतिशत दूषित पानी की सप्लाई का दावा करते हुए रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मेयर ने इसे शहर को बदनाम करने की साजिश बताया।

विज्ञापन
Indore: Politics over water heats up, Patwari says, If the mayor is calling the report misleading, he should
पटवारी और मेयर आमने सामने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पानी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इंदौर में 98 प्रतिशत दूषित पानी की सप्लाई का दावा करते हुए रिपोर्ट पेश की। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने इंदौर से लिए गए सैंपलों की जांच एक प्रामाणिक लैब से कराई है। भाजपा को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। संबंधित क्षेत्रों में फिर से जाकर सैंपल लेने चाहिए थे। जो काम नगर निगम को करना चाहिए था, वह कांग्रेस ने किया, लेकिन मेयर इसे भ्रामक बता रहे हैं। यदि ऐसा है तो वे मुझ पर मुकदमा करें।

विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा इंदौर के पानी के सैंपलों की रिपोर्ट जारी करने के बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि उनकी रिपोर्ट और दावे पूरी तरह झूठे हैं तथा शहर को बदनाम करने के लिए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं स्वीकार किया है कि 29 वार्डों में सैंपल लिए गए हैं, लेकिन पूरे शहर का 98 प्रतिशत पानी दूषित बताया जा रहा है। वे पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, उन्हें समझना चाहिए कि पानी की गुणवत्ता, जल की संरचना (वॉटर कंटेंट) और किसी भी जल स्रोत की शुद्धता वैज्ञानिक मानकों के आधार पर तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में जब भी कोई संकट आता है, कांग्रेस ओछी राजनीति कर शहर को बदनाम करने का प्रयास करती है। नर्मदा का पानी फिल्टर होकर इंदौर पहुंच रहा है और सप्लाई से पहले हर दिन उसकी जांच की जाती है।

सिर्फ मेयर ने ही किया पलटवार

कांग्रेस की रिपोर्ट को लेकर केवल मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने ही जीतू पटवारी के बयानों पर पलटवार किया है। भाजपा संगठन की ओर से किसी अन्य नेता या पदाधिकारी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed