फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Politics heated up over beating of police officer in Indore, Patwari said - Fearless goons also starte

Indore:इंदौर में पुुलिस अफसर की पिटाई पर गरमाई राजनीति, पटवारी बोले- बेखौफ गुंडे मारपीट का वीडियो भी बनाने लगे

Thu, 06 Feb 2025 03:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Feb 2025 03:48 PM IST
सार

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैै। जिस इंदौर के प्रभारी मंत्री मोहन यादव है। वहां गुंडे खुलेआम न केवल पुलिस अफसरों को पीट रहे है,बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर रहे है।

विज्ञापन
Indore: Politics heated up over beating of police officer in Indore, Patwari said - Fearless goons also starte
जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस घटना का जिक्र करते हुए मोहन सरकार को निशाने पर लिया हैै।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैै। जिस इंदौर के प्रभारी मंत्री मोहन यादव है। वहां गुंडे खुलेआम न केवल पुलिस अफसरों को पीट रहे है,बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर रहे है।

विज्ञापन

 

जब इंदौर जैसे शहर में पुलिस अफसरों के ये हाल है तो फिर आम जनता कितनी सुरक्षित होगी। क्या यही डबल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था का माॅडल है। पटवारी ने आगे यह भी कहा कि भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया 910 रुपये है, कभी समय निकाल जाइये। कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता देे कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर ने तीन युवकों को शराब पीने से रोका था। तो युवकों नेे सब इंस्पेक्टर को चांटे मारे। उनका वायरलैस सेट छिना और इस दौरान नकली पुलिसकर्मी बताते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो भी वायरल कर दिया।




इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा डालने का केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास और रवि को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed