फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police officers reached farm house and resort, instructed not to celebrate New Year till late night

Indore: फार्म हाऊस और रिसोर्ट पर पहुंचे पुलिस अफसर, देर रात तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन न करने की हिदायत

Sat, 28 Dec 2024 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Dec 2024 07:02 PM IST
सार

शहर के पबों व बियर बारों पर एआई आधारित कैमरों से आबकारी विभाग के कंट्रोल रुम से नजर रखी जाएगी। इंदौर में अन्य होटलों में नए साल के जश्न के लिए एक दिन का बार लाइसेंस तय शुल्क जमा कर लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Indore: Police officers reached farm house and resort, instructed not to celebrate New Year till late night
नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू ईयर सेलिब्रेशन की इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में धूम रहती है। आजकल फार्म हाउस और रिसोर्ट पर भी पार्टी मनाने का चलन बढ़ चुका है। इस कारण शनिवार रात को महू, सिमरोल और आसपास के फार्म हाउसों पर पुलिस अफसर पहुंचे और संचालकों से कहा कि रात साढ़े 11 बजे के बाद पार्टी नहीं चलने दी जाए। देर रात तक सेलिब्रेशन किया गया तो फिर एक्शन होगा। अफसरों ने रिसोर्ट के रजिस्ट्रर भी जांचे।

विज्ञापन

 

इंदौर में सबसे ज्यादा फार्म हाउस महू क्षेत्र में है। संचालकों से कहा गया कि फार्म हाउसों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जाए और हर आने वाले आंगतुक का रिकार्ड रखे। पार्टी के नाम पर हुंडदंग हुई और ग्रामीणों की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो फिर केस भी दर्ज हो सकता है। संचालकों ने कहा कि वे तय समय पर पार्टी समाप्त करवा देंगे। बगैर अनुमति शराब नहीं पिलाई जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

पबों पर कंट्रोल रुम से रखी जाएगी नजर

शहर के पबों व बियर बारों पर एआई आधारित कैमरों से आबकारी विभाग के कंट्रोल रुम से नजर रखी जाएगी। इंदौर में अन्य होटलों में नए साल के जश्न के लिए एक दिन का बार लाइसेंस तय शुल्क जमा कर लिया जा सकता है। जिन्हें एक दिन का लाइसेंस दिया गया है वहां भी रात 12 बजे के बाद शराब का सेवन नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि अवैध रुप से शराब पार्टी हुई तो आबकारी विभाग इस मामले में एक्शन लेगा। उधर 31 दिसंबर को पुलिसकर्मी भी शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे। तीन सवारी या शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन पुलिस जब्त करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed