फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Plane flying to Mumbai broke down in the sky, made emergency landing

Indore:मुंबई के लिए उड़ा विमान आसमान में खराब, इमरजेंसी लैंडिंग कराई

Fri, 10 Nov 2023 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Nov 2023 06:47 PM IST
सार

एयर इंडिया की फ्लाइट इंदौर से शाम 4.40 बजे मुबंई जाती है। कल मुंबई जाने वाला विमान थोड़ी देरी से दिल्ली से इंदौर आया और शाम पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलेट को काॅकपिट से इंजन में खराबी आने के संकेत मिले। 

विज्ञापन
Indore: Plane flying to Mumbai broke down in the sky, made emergency landing
इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के विमानतल पर एयर इंडिया के इंदौर से मुंबई जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद तुरंत पायलेट ने विमान फिर नीचे उतारने का फैसला लिया।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट इंदौर से शाम 4.40 बजे मुबंई जाती है। कल मुंबई जाने वाला विमान थोड़ी देरी से दिल्ली से इंदौर आया और शाम पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलेट को काॅकपिट से इंजन में खराबी आने के संकेत मिले। पायलेट ने इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी और तुरंत इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन


विमान में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे। उन्हें फिर से सीट बेल्ट बांधने को कहा गया और पायलेट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी यात्रियों को दी। इसके बाद कई यात्री घबरा गए। इमरजैंसी लैंडिंग का अलर्ट मिलते ही विमानतल पर फायर ब्रिगेड वाहन, एम्बुलैंस व बचाव दल तैनात हो गए थे। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट के बाद विमान फिर इंदौर विमानतल पर लौट आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे देरी से भरी उड़ान

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमानतल पर इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच की और सुधार शुरू हुआ। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अपने टिकट भी निरस्त करवा लिये। चार घंटे के बाद विमान फिर उड़ान भरने को तैयार था। विमान ने रात को 9 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed