फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore phathaka Factory Blast crackers

Phataka Factory Blast: इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, तेज आवाज से सहम गए लोग, कई घायल

Tue, 16 Apr 2024 06:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 16 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है और घायलों को तुरंत इंदौर के चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि हादसे के वक्त 15 मजदूर मौजूद थे। 

विज्ञापन
Indore phathaka Factory Blast crackers
Indore - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर की एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हैं। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने पहुंचकर तुरंत घायलों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल पहुंचाया। जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वहां सुतली बम बनाए जाते हैं। ये फैक्ट्री साखिर खान नाम के व्यक्ति की है, जो राऊ का रहने वाला है। आंबा चंदन गांव महू से लगभग आठ किमी दूर है। गांव से करीब पांच किमी दूर जंगल की तरफ चार बीघे के खेत में पटाखा फैक्ट्री है। यहां सुतली बम बनाने का काम चल रहा था। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि फैक्ट्री लाइसेंसी थी। लाइसेंस 31 मार्च तक वैलिड था।
विज्ञापन


यहां रखे केमिकल में आग लगने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा, अर्जुन पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र और उमेश पिता माणिक चौहान गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन लगातार कर रहा जांच
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद से इंदौर में प्रशासन लगातार जांच कर रहा है। इंदौर में राऊ, सिमरौल और अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पटाखा फैक्ट्री हैं। यहां पर प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। बावजूद इसके ब्लास्ट होने पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा हादसा हो सकता था
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ के अन्य भंडारण न होने और घरों के दूर दूर होने की वजह से आग फैलने से बच गई। 


अवैध रूप से बना रहे थे रस्सी बम
बताया जा रहा है कि यहां पर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर यह फैक्ट्री बनाई गई थी। यहां पर रस्सी बम बनाए जा रहे थे। हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने फ़ैक्ट्री की जांच की थी। लाइसेंस मार्च में ही खत्म हो गया था उसके बाद भी बिना अनुमति से मजदूर पटाखे बना रहे थे। हादसे के बाद फैक्ट्री पूरी तरह से जल गई और चारों तरफ सिर्फ राख ही नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed