फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Petrol pumps in Indore are again selling petrol without helmets, the old order has not been implemente

Indore:इंदौर में फिर बगैर हेलमेट के मिलने लगा पंपों पर पेट्रोल, पुराना आदेश नहीं बढ़ा आगे

Thu, 02 Oct 2025 07:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Oct 2025 07:49 AM IST
सार

कलेक्टर शिवम वर्मा ने पुराने आदेश को आगे नहीं बढ़ाया। इस कारण पंपों संचालकों ने बगैर हेलमेट के पेट्रोल देना शुरू कर दिया है,जबकि पहले छह से ज्यादा पेट्रोल पंपों को सील कर किया गया था, लेकिन बुधवार को पेट्रोल पंपों पर सभी को पेट्रोल दिया जा रहा था। 

विज्ञापन
Indore: Petrol pumps in Indore are again selling petrol without helmets, the old order has not been implemente
बगैर हेलमेट के दिया जा रहा पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बुधवार से पेट्रोल पंपों पर बगैर हेलमेट के पेट्रोल फिर मिलने लगा है, हालांकि ज्यादातर वाहन चालक हेलमेट के साथ पेट्रोल लेने आ रहे है, लेकिन जिनके पास हेलमेट नहीं है, उन्हें भी कर्मचारी पेट्रोल दे रहे है। कई पंपों पर बैरिकेड भी हटा लिए गए है। दरअसल पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह ने पेट्रोल पंप पर हेलमेट की अनिवार्यता का आदेश 1 अगस्त को जारी किया था। जिसकी अवधि एक माह थी। यह समय अब समाप्त हो चुका है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: नवरात्रि में हुई छप्परफाड़ बिक्री, इंदौर के बाजारों ने तोड़े रिकॉर्ड, ग्राहकों को मिले बंपर डिस्काउंट

विज्ञापन

 

उसकी अवधि समाप्त हो गई। नए कलेक्टर शिवम वर्मा ने पुराने आदेश को आगे नहीं बढ़ाया। इस कारण पंपों संचालकों ने बगैर हेलमेट के पेट्रोल देना शुरू कर दिया है,जबकि पहले छह से ज्यादा पेट्रोल पंपों को हेलमेट के बगैर पेट्रोल देने पर पंपों को सील कर किया गया था, लेकिन बुधवार को पेट्रोल पंपों पर सभी को पेट्रोल दिया जा रहा था। माना जा रहा था कि इसे लेकर आदेश फिर आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन बुधवार को भी हेलमेट की अनिवार्यता की अवधि को बढ़ाने का आदेश नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि जब यह आदेश शहर में लागू हुआ था तो राजनीतिक दलों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। महापौर पुष्य मित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी तब कहा था कि हेलमेट के बगैर पेट्रोल नहीं देने के आदेश से पहले शहर के लोगों को जागरुक किया जाए, लेकिन आदेश नहीं बदला गया। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने भी इस मामले में कोई राहत नहीं दी और कहा था कि जल्दी ही कोर्ट परिसर में भी हेलमेट अनिवार्य किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed