फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Patwari's team is full of leaders from Malwa Nimar, many leaders from Indore could not get the post.

Indore: पटवारी की टीम में मालवा निमाड़ के नेताओं की भरमार, इंदौर के कई नेता नहीं पा सके पद

Sun, 27 Oct 2024 02:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Oct 2024 02:23 PM IST
सार

पटवारी के समर्थक इंदौर निवासी संजय कामले का कद पटवारी ने महासचिव बनाकर बढ़ाया हैै। कमलनाथ की टीम में वे बूथ कमेटी के प्रभारी थे। इंदौर से किसी मुस्लिम नेता को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
Indore: Patwari's team is full of leaders from Malwa Nimar, many leaders from Indore could not get the post.
जीतूू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें मालवा निमाड़ के 20 से ज्यादा नेता पद पा गए, लेकिन इंदौर से इस पर प्रदेश कार्यकारिणी में कम लोगों को स्थान मिला। भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेेस मेें आए प्रमोद टंडन ने विशेष आमंत्रित सदस्य का पद अस्वीकार कर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इंदौर मेें जो नेता प्रदेश कार्यकारिणी की दौड़ में थे। वे पहले ही शहर के कार्यकारी अध्यक्ष बने बैठे है। इस कारण उनके नाम कट गए।

विज्ञापन

 

पटवारी ने मालवा निमाड़़ के आदिवासी समाज से जुडे नेताओं को पद देने में कंजूसी नहीं की। इनमें हनी बघेल, प्रताप ग्रेवाल, झूमा सोलंकी, हीरालाल अलावा,विक्रांत भूरिया शामिल है। उमंग सिंगार,कांतिलाल भूरिया को एग्जीकेटिव कमेटी का मेंबर बनाया गया है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा महेश परमार,रवि जोशी, सचिन यादव,, अरूण यादव, मिनाक्षी नटराजन, सत्यनारायण पटेल, कृणाल चौधरी, अभय दुबेे,रघु परमार, आरके दोगने, संजय कामले,सुरेंद्र शेरा,विनय बाकलीवाल,विपिन वानखेेड़े, युसूफ कड़प्पा को शामिल किया है। यह नेेता मालवा निमाड़ क्षेत्र से आते है। विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर इंदौर से सज्जन सिंह वर्मा,अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल और प्रमोद टंडन को लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

टंडन ने पद लेने से इनकार कर दिया। वर्मा को भी क्रियान्वयन समिति के बजाए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाकर उनका कद घटाए जाने की कांग्रेस हलकों मेें चर्चा है,जबकि पटवारी से वर्मा का तालमेल अच्छा है।




पटवारी के समर्थक इंदौर निवासी संजय कामले का कद पटवारी ने महासचिव बनाकर बढ़ाया हैै। कमलनाथ की टीम में वे बूथ कमेटी के प्रभारी थे। इंदौर से किसी मुस्लिम नेता को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। इंदौर से प्रदेश कमेटी में पद के लिए राजेश चौकसेे, पिंटू जोशी, अमन बजाज,दीपू यादव, राकेश यादव आदि के नाम चर्चा में थे, लेकिन उन्हें पद नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed