फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: No FIR was lodged in the case of exploitation of minor girl students in a private school in Indore, PM

Indore: इंदौर के निजी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के शोषण के मामले में एफआईआर नहीं, पीएमओ ने लिया संज्ञान

Wed, 02 Jul 2025 12:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 02 Jul 2025 12:54 PM IST
सार

दोनों शिक्षकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। खुडैल क्षेत्र के ग्रामीणों ने वर्ष 2016 में स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की थी। तब तत्कालीन एसडीएम नीता राठौर को जांच सौंपी थी। 

विज्ञापन
Indore: No FIR was lodged in the case of exploitation of minor girl students in a private school in Indore, PM
नााबालिगों से शोषण का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्राओं के शोषण की शिकायत के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने डिमांड ऑफ़ जस्टिस की याचिका पर संज्ञान लिया है। इसके बाद प्रशासन ने इसकी जांच कराई थी। जिसमें योन शोषण का खुलासा हुआ है। इस मामले में 9 साल बाद भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

 

एसडीएम रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूल के दोनों टीचर मानसिक रूप से विकृत है। उन्होंने बच्चियों से अश्लील बातें की उन्हें मारा व अशोभनीय व्यवहार किया। उन्हें बर्खास्त करने की अनुशंसा भी की गई है।

विज्ञापन

 

हाई कोर्ट एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया की सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जाँच रिपोर्ट छात्राओं और महिला शिक्षकों के कथन लिए गए। उनके अनुसार दोनों पुरुष टीचर्स मानसिक रूप से विकृत प्रतीत होते है जो छात्राओं से अश्लील बातें करते थे। जाँच रिपोर्ट अनुसार दोनो शिक्षकों पर एक-एक लाख रुपये की राशि से बाउंड ओवर भी किया गया था पर थाने पर किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय पर याचिका दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब दोनों शिक्षकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खुडैल क्षेत्र के ग्रामीणों ने वर्ष 2016 में स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की थी। तब जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्कालीन एसडीएम नीता राठौर को जांच सौंपी थी। पीएमओ की तरफ से सीएम हेल्पलाइन के डायरेक्टर को मामला सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed