फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Youths arrested for flaunting swords in viral reel, made to apologize at police station

Indore News: तलवार लहराकर बनाई रील, थाने में लगवाई उठक-बैठक, बोले पुलिस हमारी बाप है

Sat, 02 Aug 2025 05:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

Indore News: सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए रील बनाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Indore news: Youths arrested for flaunting swords in viral reel, made to apologize at police station
इलाके में तलवार लेकर घूमते बदमाश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सोशल मीडिया पर तलवारों के साथ रील बनाकर इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए। आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बदमाशों को न केवल समझाइश दी, बल्कि अपनी सख्ती भी दिखाई। थाने में बदमाशों को उठक-बैठक करवाई गई, जिसमें वे कहते नजर आए, गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से खुला राज, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
घटना का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक तलवारें लहराते हुए इलाके में खुलेआम घूमते नजर आ रहे थे। कभी तलवारें हवा में लहराते तो कभी उन्हें छिपा लेते। वीडियो में दो युवकों के हाथ में साफ-साफ तलवारें दिख रही थीं। इस वीडियो के साथ एक आपत्तिजनक टेक्स्ट भी जोड़ा गया था, इंसान सुधरना चाहे फिर भी लोग सुधरने नहीं देते, तो अब झेलो यश पापा को, साथ ही अपशब्द भी लिखे गए थे।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पर पहले से आपराधिक प्रकरण
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। मुख्य आरोपी यश (25) पिता प्रदीप यादव, निवासी लाभाम रेसीडेंसी, मूसाखेड़ी, संजय उर्फ राहुल (24) पिता संदीप महोरिया, निवासी गुलमोहर परिसर, बिचौली हप्सी थाना कनाड़िया और अनिल (26) पिता देवा डावर, निवासी हरिओम पन्ना नगर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें यश और संजय उर्फ राहुल आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में कराया पश्चाताप, वीडियो बनाकर दी नसीहत
आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने के लिए थाने में उठक-बैठक करवाई। जिस प्रकार बदमाशों ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाई थी, ठीक वैसे ही अब पुलिस ने उनका पश्चाताप करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं और बार-बार दोहरा रहे हैं, गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि इंदौर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed