फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news youth booked for rape and caste abuse after cheating woman for 4 years

Indore News: शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण, जातिसूचक शब्द कहने पर आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 09:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 21 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

Indore News: इंदौर की खजराना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर भीलवाड़ा निवासी राहुल दमानी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पिछले 4 साल से शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण कर रहा था। 

विज्ञापन
indore news youth booked for rape and caste abuse after cheating woman for 4 years
प्रतीकात्मक फोटो AI - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की खजराना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर भीलवाड़ा (राजस्थान) निवासी राहुल दमानी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण किया।
विज्ञापन

कंपनी में हुई थी जान-पहचान
पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में वह और राहुल एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोस्ती हुई और मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। राहुल ने उसे प्रपोज करते हुए शादी की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में राहुल ने लिव-इन में रहने की बात कही, जिस पर युवती तैयार हो गई।
विज्ञापन

जाति की जानकारी पहले ही दी थी
युवती ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2022 से दोनों साथ रह रहे थे। उसने राहुल को अपनी जाति के बारे में पहले ही बता दिया था। इसके बावजूद राहुल ने शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब भी शादी की बात होती, वह टाल देता। 30 सितंबर 2024 की रात राहुल ने पीड़िता से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद वह अलग रहने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से किया साफ इंकार
पीड़िता के अनुसार, बाद में समझाने पर राहुल फिर मिलने आने लगा और संबंध बनाए। 17 जून को वह गांव में घर बनाने की बात कहकर इंदौर से चला गया। शुरुआत में मोबाइल पर बात होती रही, लेकिन जब युवती ने दोबारा शादी की बात उठाई, तो राहुल ने साफ कह दिया कि वह "नीच जाति की लड़की" से शादी नहीं करेगा और बातचीत बंद कर दी।इंदौर की खजराना पुलिस ने 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर भीलवाड़ा (राजस्थान) निवासी राहुल दमानी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने पिछले 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण किया।

कंपनी में हुई थी जान-पहचान
पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में वह और राहुल एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोस्ती हुई और मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। राहुल ने उसे प्रपोज करते हुए शादी की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में राहुल ने लिव-इन में रहने की बात कही, जिस पर युवती तैयार हो गई।

जाति की जानकारी पहले ही दी थी
युवती ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2022 से दोनों साथ रह रहे थे। उसने राहुल को अपनी जाति के बारे में पहले ही बता दिया था। इसके बावजूद राहुल ने शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब भी शादी की बात होती, वह टाल देता। 30 सितंबर 2024 की रात राहुल ने पीड़िता से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद वह अलग रहने चला गया।

शादी से किया साफ इंकार
पीड़िता के अनुसार, बाद में समझाने पर राहुल फिर मिलने आने लगा और संबंध बनाए। 17 जून को वह गांव में घर बनाने की बात कहकर इंदौर से चला गया। शुरुआत में मोबाइल पर बात होती रही, लेकिन जब युवती ने दोबारा शादी की बात उठाई, तो राहुल ने साफ कह दिया कि वह "नीच जाति की लड़की" से शादी नहीं करेगा और बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed