फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news Young man murdered by crushing his head

Indore News: इंदौर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाथ-पैर बांधकर मारा

Fri, 26 Apr 2024 03:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Apr 2024 03:20 PM IST
सार

स्कीम नंबर 155 में स्थित आईडीए मल्टी के मैदान में हुई हत्या, पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
indore news Young man murdered by crushing his head
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इंदौर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना एरोड्रम इलाके में हुई है। यहां पर एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 155 में स्थित आईडीए मल्टी के मैदान की है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बताया कि यहां पर एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला है। युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास लग रही है। अफसरों के मुताबिक युवक के पहले हाथ पैर बांधे गए और फिर उसके सिर को कुचल दिया गया। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं हैं और उसके गले में ओम का लॉकेट पहना हुआ है। सिर किस चीज से कुचला गया अभी यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed