{"_id":"686f8b3c4567c9c7b607d78f","slug":"indore-news-woman-dies-after-consuming-poison-harassed-over-transgender-son-s-conflict-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: किन्नरों से डरकर मां ने जहर खाया, बेटे को बचाने के लिए खुद की जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: किन्नरों से डरकर मां ने जहर खाया, बेटे को बचाने के लिए खुद की जान दी
Thu, 10 Jul 2025 10:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:09 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली 52 वर्षीय पार्वती काछी ने पारिवारिक तनाव और किन्नरों की धमकियों से परेशान होकर ज़हर खा लिया था।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली 52 वर्षीय महिला पार्वती काछी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पार्वती अपने पति राधेश्याम के साथ अंजनी नगर क्षेत्र में रहकर आलू-प्याज बेचने का काम करती थीं।
बेटे के कारण मानसिक तनाव में थी महिला
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पार्वती अपने बेटे करिश्मा को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। करिश्मा किन्नर समुदाय से जुड़ा है और हाल ही में नंदलालपुरा इलाके के कुछ किन्नरों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। इस घटना को लेकर करिश्मा ने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पार्वती तनाव में आ गई थीं।
किन्नरों की धमकियों से और बढ़ा तनाव
परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद किन्नर समुदाय के कुछ सदस्य बार-बार पार्वती के घर आकर उन्हें और उनके परिवार को धमकाते थे। इन धमकियों के चलते पार्वती की मानसिक स्थिति और बिगड़ती गई। परिजनों को आशंका है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पार्वती ने जहर क्यों खाया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की वजह की तलाश कर रही
विजयनगर पुलिस ने अब तक धमकी दिए जाने की घटना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पार्वती की आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए परिवार से बातचीत की जा रही है। साथ ही किन्नर समुदाय द्वारा दी गई कथित धमकियों के पहलुओं पर भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।