फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Woman and child found dead in bushes, missing report filer under suspicion

Indore News: झाड़ियों में मिला मां और मासूम बेटे का शव, गुमशुदगी दर्ज कराने वाले पर हत्या का शक

Thu, 31 Jul 2025 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 31 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और गुमशुदगी दर्ज कराने वाले शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Indore news: Woman and child found dead in bushes, missing report filer under suspicion
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बाणगंगा क्षेत्र में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। गुरुवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका लग रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें यह भी खबर...
Indore: इंदौर में 20 नए आधुनिक बस स्टाॅपों की सौगात, महिला सफाई मित्र ने किया लोकार्पण

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 25 वर्षीय महिला और एक डेढ़ वर्षीय बालक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में हत्या की आशंका सामने आई है। महिला की पहचान रानी पाल के रूप में की गई है, जो बाणगंगा इलाके की निवासी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक औपचारिक तौर पर शिनाख्त की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शिकायत दर्ज करने वाले पर ही शक
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस व्यक्ति ने महिला और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, पुलिस को अब उसी पर शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना पुलिस इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

 

जल्द सामने आएगी सच्चाई
एडिशनल डीसीपी मिश्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed