Indore: इंदौर में 20 नए आधुनिक बस स्टाॅपों की सौगात, महिला सफाई मित्र ने किया लोकार्पण
इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टाॅपों का निर्माण किया गया था। उनमें से ज्यादातर खराब हो गए थे और बैठने लायक भी नहीं बचे थे। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है।
विस्तार
इंदौर में नगर निगम ने 20 नए बस स्टाॅपों का निर्माण हुआ है। इसका लोकार्पण मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने महिला सफाई मित्र से कराया। अन्य मार्गों पर भी इस तरह के बस स्टाॅपों का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और अधिक सरल, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। पहले जहां पुराने बस स्टॉप पर लोगों को बैठने, रुकने और जानकारी प्राप्त करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, वहीं अब इन नए बस स्टॉप पर अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य मार्गों पर भी पुराने बस स्टाॅपों के स्थान पर नए बस स्टाॅप बनाए जाएंगे।
आपको बता दे कि इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टाॅपों का निर्माण किया गया था। उनमें से ज्यादातर खराब हो गए थे और बैठने लायक भी नहीं बचे थे। फिलहाल शहर में लगभग 350 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है।
यह सुविधा होगी बस स्टाॅपों में
शहर के प्रमुख रुटों पर तैयार हुए 20 नए बस स्टॉपों में पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (PIS)रहेगा। इससे रूट मैप की जानकारी रहेगी और इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर भी डिस्पले होते रहेंगे। स्टाॅपों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। इसके अलावा यात्री अपने मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। हर स्टाॅप पर दो मोबाइल चार्जिंग पाइंट रहेंगे। इसके अलावा आरामदायक सीटें रहेगी। बारिश के समय भी बस स्टाॅप मददगार होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
