फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather imd temperature update today news

Indore Weather: इंदौर में रात में और सुबह हल्की बारिश, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, फसलों को नुकसान

Sat, 28 Dec 2024 12:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 28 Dec 2024 12:01 PM IST
सार

Indore Weather: मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बारिश का दौर जारी रह सकता है, कई जिलों में फसलों पर पानी गिरने से नुकसान भी हुआ।
 

विज्ञापन
indore news weather imd temperature update today news
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी चलता रहा। शुक्रवार रात में शुरू हुई बारिश शनिवार में सुबह तक चलती रही। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इंदौर में सुबह ठंडी हवाओं और बारिश की वजह से लोग कंपकंपाते रहे। हालांकि सुबह 9 बजे धूप निकलना शुरू हुई और मौसम खुल गया। शुक्रवार को इंदौर का न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम तापमान 27.4 रहा। 
विज्ञापन


फसलें भीगी
शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश के कारण रायसेन के दशहरा मैदान में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर आए किसान परेशान हो गए। रातभर किसान तिरपाल पकड़कर बैठे रहे, ताकि धान को खराब होने से बचाया जा सके। वहीं, रीवा के करहिया में भी सैकड़ों बोरी धान बारिश में भीग गई। 
विज्ञापन


कई जिलों में गिरेगा पानी
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। कटनी, पचमढ़ी, हरदा, सागर, खजुराहो, पन्ना और जबलपुर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओले गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी बैतूल में भी बारिश की संभावना है। भोपाल, रायसेन के भीमबेटका, दमोह, रीवा, मऊगंज, चित्रकूट, मैहर, बैतूल, सीहोर, विदिशा, सांची, ओंकारेश्वर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, भिंड, सीधी, सिंगरौली, बांधवगढ़, शहडोल और अनूपपुर में भी मौसम बदला रहेगा और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और ठंड बढ़ेगी
इंदौर में शुक्रवार रात बारिश हुई। सुबह हल्का कोहरा और बादल छाए रहे। पांच मिनट तक हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद धूप खिल गई। मौसम विभाग का कहना है कि सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में कोहरे और ठंड का असर बढ़ेगा। नए साल पर कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है, जो अगले एक महीने तक जारी रह सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed