फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Ujjain Simhastha 2028 Works in Omkareshwar

Indore News: सिंहस्थ 2028 में ओंकारेश्वर जाएंगे 6 करोड़ से अधिक भक्त, प्रशासन बनाएगा हाईटेक कॉरिडोर

Sat, 25 Apr 2026 06:49 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 25 Apr 2026 06:49 AM IST
सार

Indore News: अपर प्रमुख सचिव संजय दुबे ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ओंकारेश्वर में भीड़ प्रबंधन, पृथक कॉरिडोर और आधुनिक सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए हैं। खंडवा कलेक्टर ने बताया कि 6 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

विज्ञापन
Indore News Ujjain Simhastha 2028 Works in Omkareshwar
अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अपर प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास संजय दुबे ने निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर में किए जाने वाले समस्त निर्माण कार्यों में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में सिंहस्थ के व्यस्ततम समय के दौरान अनुमानित दर्शन क्षमता के अनुसार भीड़ प्रबंधन हेतु होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएं। साथ ही आमजन और विशिष्टजन के लिए पृथक कॉरिडोर तथा आपातकालीन चिकित्सा रूट की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग क्षेत्रों में ईवी चार्जिंग पॉइंट, ई-कार्ट, बैटरी संचालित साइकिल और व्हीलचेयर का प्रबंध किया जाए। पैदल यात्रियों के लिए उचित दूरी पर पेयजल व्यवस्था और घाटों के समीप कुंड निर्माण के निर्देश भी दिए गए। दुबे ने टेंडर प्रक्रिया, बजट प्रावधान और वर्तमान में जारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर से होगी प्रदेश के 54 जिलों की निगरानी, MPPSC में कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे सभी परीक्षा केंद्र
विज्ञापन


मास्टरप्लान और सुरक्षा बलों की तैनाती पर निर्देश
अपर मुख्य सचिव दुबे ने कहा कि कुबेर भंडारी और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रस्तावित पार्किंग सुविधाओं के लिए मास्टरप्लान के अनुसार वन विभाग की अनुमति शीघ्र प्राप्त की जाए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि गृह विभाग के जवानों की मंदिर, घाट और पार्किंग जैसे क्षेत्रों के लिए स्पॉट ट्रेनिंग कराई जाए और उन्हें केवल उनके प्रशिक्षण वाले विशिष्ट क्षेत्रों में ही तैनात किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के पूर्व उन्होंने स्वयं निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान
बैठक के दौरान खण्डवा जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने जानकारी दी कि सिंहस्थ 2028 में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने इस विशाल संख्या को देखते हुए मोरटक्का रेलवे स्टेशन, कोठी से ओंकारेश्वर लेफ्ट बाईपास और ओंकारेश्वर से कोठी राइट बाईपास रोड सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ इलैयाराजा टी सहित गृह, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण, सेतु व सड़क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed