फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two year old innocent boy fell from the third floor of an under construction house, died

Indore News: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा दो साल का मासूम, हो गई मौत

Fri, 19 Apr 2024 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

घटना निपानिया क्षेत्र की श्रीनाथ पैलेस काॅलोनी की है। यहां रोहित यादव का मकान बन रहा है। उन्होंने मकान की चौकीदारी के लिए कुक्षी के मंडिया  सिंह को रखा है। वह परिवार सहित टपरी बनाकर मकान की चौकीदारी कर रहा है।

विज्ञापन
Indore News: Two year old innocent boy fell from the third floor of an under construction house, died
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर मेें निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई।हादसे के वक्त मासूम की मां खाना बना रही थी और बच्चा खेलते-खेलते नीचे गिर पड़ा। उसकेे सिर पर गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरी मंजिल पर उसे नानी लेकर गई थी और वह मकान की तरी करने में व्यस्त हो गई थी।  बच्चे की तरफ उसका ध्यान नहीं गया। पुलिस ने मर्ग मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यदि मकान में कोई लापरवाही पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन

घटना निपानिया क्षेत्र की श्रीनाथ पैलेस काॅलोनी की है। यहां रोहित यादव का मकान बन रहा है। उन्होंने मकान की चौकीदारी के लिए कुक्षी के मंडिया  सिंह को रखा है। वह परिवार सहित टपरी बनाकर मकान की चौकीदारी कर रहा है।

विज्ञापन


उसकी बेटी सोनू भी साथ में रहती है। उसका दो साल के बेटे गणेश को नानी तीसरी मंजिल पर ले गई। एक कमरे में बैठाकर वह मकान की तरी करने लगी। इस बीच गणेश तीसरी मंजिल से गिर पड़ा। लहुलुहान हालत में नाना मडि़या गणेश को बाइक से अस्पताल भी लेकर गए,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल की बच्ची को बेल्ट से पीटा, केस दर्ज

लसूडिया क्षेत्र में पुलिस ने छह साल की बच्ची को बेल्ट से पीटने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी नगीन पंवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते राठौर परिवार के यहां गया और युवक से मारपीट करने लगा। इस बीच उसकी छह साल के बेटी नेहा राठौर पिता को बचाने आई तो आरोपीी नगीन ने उसे भी बेल्ट से पीट दिया। इससे उसकेे शरीर में चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed